ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : आटो पार्टस की दुकान में आगजनी, लाखों के पार्ट्स जले… पुलिस ने गिरफ्त में आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : आटो पार्टस की दुकान में आगजनी, लाखों के पार्ट्स जले… पुलिस ने गिरफ्त में आरोपी

By Mohan Rao
Published: April 12, 2024
Share
SHARE

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आगजनी हो गई। मामले में दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और पास के एक अन्य ऑटोपार्ट्स वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यवसायिक स्पर्धा के कारण जलन के मारे आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल 11 अप्रैल को मिलन केरकेट्टा निवासी ग्राम टेटना ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव मुड़ाबहला अटल चौक स्थित एक दुकान को किराया में लेकर मोटरसायकल आटो पार्टस दुकान चलाता है। साथ ही मोटर सायकल मेकेनिक का कार्य भी करता है। 9 अप्रैल 2024 के शाम को प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। उसी रात लगभग 12:10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई है।

सूचना पाकर अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो देखा कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान में रखे मोटर सायकल आटो पार्टस का पूरा सामान हवा टंकी 01 नग, रेक 15 नग, काउन्टर रेक 01 नग, ट्यूब 20 नग, जनरेटर 02 नग मोबील 07 कार्टून प्रत्येक में 20 नग, मोटर सायकल ब्लाक 17 नग, कुलर 01 नग, गैस टंकी 01 नग, गैस चूल्हा 01 नग अन्य सामग्री तथा ग्राहक के द्वारा बनवाने के लिए दिये मोटर सायकल 01 नग जो आंगन में रखे थे को भी अज्ञात आरोपी द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया है। जलकर नष्ट हुए सामान की  कीमत लगभग 03 लाख रू. है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा 436 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले में जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर चैतन प्रसाद डनसेना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने आगजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसकी स्वयं की ऑटो पार्ट्स सर्विसिंग सेंटर की दुकान है। मिलन केरकेट्टा द्वारा ऑटो पार्ट्स दुकान खोल लिये जाने से उसका काम ठप हो गया। इसी गुस्से में उसने 9 अप्रैल की 11:45 बजे करीब मिलन केरकेट्टा के दुकान और आसपास सुनसान हो गया तो उसने खुद के जनरेटर से निकाल कर रखे हुए डीजल एवं पटसन की रस्सी की सहायता से मिलन केरकेट्टा की दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बुजुर्गों और गंभीर मरीजों का टेस्ट पंद्रह मिनट में, अन्य टेस्ट हो रहे एक से डेढ़ घंटे के भीतर…. क्यू मैनेजमेंट बेहतर होने से घटा समय
जो लोग नहीं जा सकें महाकुंभ में वो न हो निराश, महाशिवरात्रि के बाद भी संगम क्षेत्र में रहेंगी सुविधाएं, नाव से संगम स्थल पर कर सकेंगे स्नान
कोरोना संक्रमण के मामले में चीन से भी आगे निकला महाराष्ट्र: संक्रमितों की संख्या 85 हजार पार
बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही
प्रयाग राज महाकुंभ : विशाखापट्नम से  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर व गोरखपुर तक चलेंगी यह ट्रेनें… देखें टाइम टेबल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Crime news: रूपए डबल करने का लालच देकर पति-पत्नी ने की करोड़ों की ठगी Crime news: रूपए डबल करने का लालच देकर पति-पत्नी ने की करोड़ों की ठगी
Next Article लोकसभा चुनाव : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बस्तर व कांकेर में सभा, राहुल गांधी भी पहुंच रहे जगदलपुर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?