ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : घरेलू विवाद में तीर से रेता पत्नी का गला, पति भी झूला फंदे पर…. जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

CG Breaking : घरेलू विवाद में तीर से रेता पत्नी का गला, पति भी झूला फंदे पर…. जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: September 17, 2024
Share
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाला हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला तीर से रेत दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद हुआ और इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोशित होकर पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं घटना के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने कमरे में महिला की रक्तरंजित लाश देखी और शख्स को फंदे पर झूलता देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह पूरा मामला कोरबा जिले के श्यांग थानांतर्गत ग्राम ठेंगरीमार की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगरीमार निवासी जगन्नाथ मंझवार (37) अपनी पत्नी संतोषी बाई (35), बूढ़ी मां इतवारो बाई व 12 वर्षीय पुत्र के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। इस बीच किसी बात को लेकर जगन्नाथ मंझवार का उसकी पत्नी संतोषी बाई के साथ विवाद शुरू हो गया। दोनों के विवाद के बीच बूढ़ी मां व बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वे पति-पत्नी को लड़ते झगड़ते छोड़ घर से बाहर चले गए।

कुछ देर बाद मामला शांत होने के बाद इतवारो बाई अपने पोते के साथ घर के अंदर पहुंची तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। जमीन पर उसकी बहू संतोषी बाई की रंक्त रंजित लाश पड़ी थी और उसका बेटा फंदे पर लटका हुआ था। कुछ ही देर में पूरी खबर गांव में फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जांच के दौरान पुलिस को  मकान के पीछे तीन कमान मिला, जो खून से सना हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने तीर से ही पत्नी की गला रेत कर हत्या की होगी। इसके बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी सैंपल लिए हैं। पुलिस को यह भी पता चला कि घटना की जानकारी होने पर मृतक का भाई जागेश्वर मौके पर पहुंचा और उसने अपनी भाभी के गले में लगे तीर को निकालकर मकान के पीछे फेंकना बताया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

कहीं आप तो नहीं करते सेब खाने के बाद यह गलती, सेहत पर पड़ता हैं बुरा प्रभाव!
सीएम बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को जारी रहेगी कोयले की सुचारू आपूर्ति… एसईसीएल द्वारा प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों को रोजाना की जाएगी 29500 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति
सहकारी समिति की सुचारू व्यवस्था से खेती की तैयारियां हुईं आसान
Good News : छत्तीसगढ़ में 77 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, दो महिला महिला कांस्टेबल भी शामिल
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय बोले- देश में 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी होगा योगदान
Next Article Breaking News : जेवरा सिरसा के फूड प्रोडक्टस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?