ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : गर्लफ्रेंड की शादी से था नाराज, प्रेमी ने हत्या कर पेड़ पर लटकाई लाश, नाटकीय ढंग से सुलझा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : गर्लफ्रेंड की शादी से था नाराज, प्रेमी ने हत्या कर पेड़ पर लटकाई लाश, नाटकीय ढंग से सुलझा मामला

By Mohan Rao
Published: May 24, 2025
Share
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक माह पूर्व पेड़ पर एक युवती की लाश मिली थी। मामला सुसाइड का लग रहा था और पीएम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई, लेकिन पुलिस स्पेशल मेडिकल टीम से जांच कराई तो मामला संदिग्ध निकला। इसके बाद हुई जांच में युवती की हत्या की बात सामने आई। लगभग एक माह की मेहनत के बाद पुलिस ने इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। दरअसल मृतका की शादी दूसरी जगह तय होने से उसका प्रेमी नाराज था और इसी वजह से उसने युवती की हत्या की और पेड़ पर उसकी लाश को लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बटूंगा के सरपंच नकुल साय ने 6 अप्रैल 25 को बगीचा थाने पहुंचकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उसकी बड़ी बेटी प्रतिमा (25) 5 अप्रैल 25 की दोपहर करीब एक बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम तक वापस नहीं लौटी, तो घर वाले उसकी पता साजी कर रहे थे। दूसरे दिन गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसकी बेटी प्रतिमा का शव एक पेड़ में फांसी से लटका मिला। सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग दर्ज कर,घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कर, डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा कि सुसाइड है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने एसएसपी शशिमोहन सिंह से शिकायत की और बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर टांग दिया गया। इसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी बगीचा को सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिए। जांच में मृत्यु संदेहास्पद पाए जाने से पीएम रीपोर्ट को मय फोटोग्राफ, केस डायरी सहित फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया। फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ . रवि किरण तिर्की व डॉ. सुनील खाखा के द्वारा जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात बताई गई। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 238(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

जांच दौरान प्रेमी की मिली जानकारी
मामला युवती की  हत्या कर शव को फांसी में टांगने का था और आरोपी अज्ञात था इसलिए पुलिस ने हत्या के संभावित कारण जानने का प्रयास किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका का गांव के ही प्रमोद राम के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उसकी शादी घर वालो ने कहीं और तय कर दी थी। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने परिजनों ने से पूछताछ की। जांच में यह भी पता चला कि घटना दिनांक को प्रमोद राम, मृतिका प्रतिमा बाई से मिलने जंगल गया था। पुलिस की जांच में मृतिका की फोन पर अंतिम बार प्रमोद राम से बातचीत का भी पता चला।

प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से की हत्या
पुलिस संदेही प्रमोद राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में प्रमोद राम ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की कड़ाई के सामने वह झुक गया और पूरी सच्चाई बता दी। प्रमोद राम ने पुलिस को बताया कि उसका और प्रतिमा के बीच काफी समय से प्रेम सम्बन्ध था। प्रतिमा की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी। यह पता चलते ही उसने प्रतिमा को फोन कर जुल्फी टोंगरी जंगल में मिलने बुलाया। इस दौरान प्रमोद शराब के नशे में था और घरवालों द्वारा तय शादी को इनकार करने दबाव बनाने लगा। इसके लिए प्रतिमा नहीं मानी और माता पिता द्वारा तय किए गए लड़के से शादी की बात कही।

गुस्से में गला दबाया और पेड़ पर लटका दी लाश
बात नहीं मानने पर प्रमोद राम काफी नाराज हुआ। गुस्से में उसने प्रतिमा बाई की गला दबाने लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद प्रमोद राम ने उसकी चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर पेड़ में टांग दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने घर लौट गया। आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। आरोपी प्रमोद राम के द्वारा हत्या के बाद मृतिका के मोबाइल को जंगल में फेंक देना बताया। सिम को चूल्हे में जलाकर नष्ट करना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस जांच कर रही है।आरोपी प्रमोद राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

बीएमओ व एएसआई को नोटिस
इस मामले में शुरुआती जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले बगीचा बीएमओ सुनील लकड़ा को जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण मांगा। वहीं इस मामले की शुरुआती जांच करने वाले सहायक उप निरीक्षक अजीत लाल टोप्पो को SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने नोटिस जारी स्पष्टिकरण मांगा। वहीं इस पूरे मामले को प्रोफेशनल तरीके से खुलासा करने पर टीआई संत लाल आयाम के लिए SSP ने की नगद ईनाम की घोषणा की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए, अंधे कत्ल का खुलासा कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण को सुलझाने में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, आरक्षक मुकेश पांडे व उमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Education News : व्यापमं ने बदल दी विभिन्न प्रवेश व पात्रता परिक्षाओं की तिथि, अब इन तिथियों में होंगे अलग अलग एग्जाम
शादी का प्रस्ताव सुन फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट से नीचे गिरते हुए बोली- हां करूंगी शादी
सीएम साय का निर्देश : सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को किया जाएगा नगद भुगतान
शिंदे कैंप में बगावत! मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायक के ट्वीट ने दिए कई संकेत
सांसद विजय बघेल का 19 को पाटन दौरा : प्रत्याशी घोषित होने पर पहली बार जा रहे, स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने सरल किए नियम, मतदाता अब ले जा सकेंगे मोबाइल, केन्द्र के पास जमा करने की मिलेगी सुविधा
Next Article नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?