ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस बता रही 20 दिन पहले लापता युवक के अवशेष… फोरेंसिक जांच में खुलेगा राज

By Mohan Rao
Published: August 17, 2023
Share
नरकंकाल मिलने के बाद जांज करती पुलिस
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां के एक जंगल में यह कंकाल मिला जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। नरकंकाल की शिनाख्त को लेकर पुलिस स्पष्ट दावा नहीं कर पा रही है। हालांकि पुलिस ने संभावना जताई है कि यह कंकाल लगभग 20 दिन पूर्व से लापता रंगोले गांव निवासी प्रकाश सिंह कंवर पिता कृपाल सिंह (26) की है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल के सैंपल जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के जंगल में नरकंकाल मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल के अवशेष व वहां मिले कपड़ों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कंकल के अवशेष की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लापता लोगों की जानकारी जुटाई है। पुलिस को आशंका है कि यह अवशेष ग्राम रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर की है। हालांकि पुलिस इसे लेकर पुख्ता नहीं है। फिलहाल फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल को भेज दिया गया है।

पाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नर कंकाल किसका है, यह तो फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट होगा। लेकिन मौके से मिले कपड़े के आधार पर रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर के रूप में इसी पहचान हुई है। प्रकाश सिंह 26 जुलाई से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश सिंह शराब पीने का आदी है ओर अक्सर घर से गायब रहता है और 15-20 दिनों में एक बार वापस आता है। पुलिस को मौके पर शराब पार्टी के भी प्रमाण मिले हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि प्रकाश सिंह ने यहां कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद कोई अनहोनी हुई हो। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

आप को छोड़ भाजपा में शामिल कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत…. एफआईआर करने की मांग
Breaking News : दंतेवाड़ा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, किरंदुल-विशाखापट्नम रूट दो घंटे रहा बंद
Bhilai Breaking : नाम व वेशभूषा बदलकर छिपा था हत्या का आरोपी, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 373 नए संक्रमित मिले
15 करोड़ रु हो सकती है सांसद निधि, 3 गुना बढ़ोतरी की सिफारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2 हर जुबां पर बुंदेली ज़ायके का स्वाद चढ़ाने आ रहा बुंदेली शेफ सीजन-2
Next Article फरहान खान की डॉन 3 में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, निर्माताओं ने किया संपर्क…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?