ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : गहरी खाई में गिरी पिकअप, 18 की मौत …. तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे सभी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

CG Breaking : गहरी खाई में गिरी पिकअप, 18 की मौत …. तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे सभी

By Mohan Rao
Published: May 20, 2024
Share
कबीरधाम में बड़ा हादसा
SHARE

पीएम मोदी व सीएम साय सहित दिग्गज नेताओं ने जताई संवेदना

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया है।  जिले के अंतर्गत कूकदूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाहपानी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रही पिकअप वाहन गहरे खाई में गिर गई। पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण रेस्क्यू में जुट गए हैं। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे गांव लौट रहे थे। कूकदूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाहपानी इलाके में इनकी पिकअप गहरी खाई में गिर गई। घटना स्थल पर 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं 9 घायलों में से 5 की अस्पताल में मौत हो गई। 4 गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे में मीराबाई (48), टीकू भाई (40), सिरदरी (45), जालिम बाई (35), मंगिया बाई (60), जंगलों बाई (62), सिया बाई (50), किरण (15), पटोरीं भाई (35), धनिया बाई (48), शांति बाई (35), प्यारी बाई (40) व सोनम (16) की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की संख्या भी और बढ़ सकती है। घटना स्थल वनांचल क्षेत्र बताया जा रहा है पुलिस की गाड़ियों में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कबीरधाम जिले में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद संतोष पाण्डेय, गृह मंत्री विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल,  उप मुख्यमंत्री अरुण साव व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने की संवेदना व्यक्त की है। हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि कूकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप खाई गिर गई है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस हो रहे थे  सूचना मिली है पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हुई और रेस्क्यू शुरू किया गया।

खाबर अपडेट हो रही है………….

मवेशी से टकरा गई थी कार, बाइक सवारों ने जबरन किया अपहरण, कुम्हारी पुलिस की गिरफ्त में आए 11 बदमाश
Raipur पुलिस ने उतारा युवक की माफियागिरी का भूत, सोशल मीडिया पर डॉन बनकर किया पोस्ट, फिर हुआ यह हाल… देखें Vedio
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: मंत्री डॉ. डहरिया
भारत ने चौथे टी-20 में आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे
मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : गरियाबंद-ओड़िशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में जवान को लगी गोली, गंभीर हालत में रायपुर रेफर
Next Article चार आईएसआईएस आतंकवादी गिरफ्तार, चारों श्रीलंकाई नागरिक; गुजरात एटीएस की कार्रवाई चार आईएसआईएस आतंकवादी गिरफ्तार, चारों श्रीलंकाई नागरिक; गुजरात एटीएस की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?