ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, पुलिस को भाग निकले तस्कर… 11 गाय बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, पुलिस को भाग निकले तस्कर… 11 गाय बरामद

By Mohan Rao
Published: June 6, 2024
Share
जशपुर पुलिस ने तस्करों से 11 गायों को छुड़ाया
SHARE

जशपुर। जिले में लगातार पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने 11 गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि लोदाम थाना क्षेत्र में पिकअप में भरकर गायों को ले जाया जा रहा था। आज गुरुवार तड़के लगभग 3:30 बजे थाना लोदाम की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोरतेंगा, पिल्खी, जुरतेला रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 ईएल 5986 में मवेशियों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना लोदाम, थाना दुलदुला, चौकी आरा एवं पुलिस लाईन जशपुर से बल अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा पोरतेंगा एवं लोखंडी के बीच जंगल में नाकाबंदी कर रोड में आ रही पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 ईएल 5986 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने पिकअप की स्पीड़ बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने पिकअप का पीछा करते हुए टायर पंक्चर कर दिया। पुलिस को पीछा आता देख चालक व अन्य पिकअप को सड़क किनारे खड़ी कर भाग गए। पुलिस जब नजदीक पर पहुंची तो देखा कि पिकअप में 11 गायों को ठूसकर भरा गया है। तस्कर संभवत: गायों को झारखंड ले जा रहे थे।

इस मामले में थाना लोदाम में अज्ञात के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा के तहत कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में थाना लोदाम से एएसआई कमल राठिया, प्रधान आरक्षक विजय खूंटे, वितिन राम, अनानियुस टोप्पो, आरक्षक हरिहर यादव, हरिष केंवट, चौकी आरा से उप निरीक्षक संतोष सिंह, थाना दुलदुला से एसआाई राजकुमार कष्यप, एएसआई अपलेजर खेस्स एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा है। वहीं कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई  की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।

भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला
G-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में, PM मोदी ने राज्यपाल और CM के साथ की वर्चुअल मीटिंग, मिलेगा राज्यों को अपनी संस्कृति दिखाने का मौका
सीएम साय कल रहेंगे बिलासपुर दौरे पर, 143 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
Big news : स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भरे जाएंगे 4200 पद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : युवक की धारदार हथियार और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…. देवबलोदा में देर रात हुई वारदात
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 233 # 06 June 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?