ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : युवक की धारदार हथियार और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…. देवबलोदा में देर रात हुई वारदात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : युवक की धारदार हथियार और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…. देवबलोदा में देर रात हुई वारदात

By Mohan Rao
Published: June 6, 2024
Share
मृतक ब्रूसली की फाइल फोटो
SHARE

8 से 9 युवक वारदात में शामिल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवबलोदा गांव में देर रात्रि एक युवक की धारदार हथियार व पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की रात 12  बजे के करीब बताई जा रही है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस ने वारदात में शामिल 8 से 9 युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार देवबलोदा क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव (35) सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा क्षेत्र में अवैध कार्य जुआ सट्टा गांजा शराब के कार्यों में लिप्त बताया जाता है। ब्रुसली की देर रात 12:00 बजे के करीब देव बलोदा क्षेत्र में 8 से 9 युवकों ने धारदार हथियार वह पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। आरोपियों की मृतक से अवैध कार्यों को लेकर पुरानी रंजिश चली आने की चर्चा है। सभी आरोपी भी अवैध कार्यों में लिप्त बताए जाते हैं।

बताया जा रहा है कि रात 9:30 बजे एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली के साथ यहां अवैध कार्य में लिप्त अर्जुन गैंग के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। अर्जुन गैंग, भीम गैंग व गोलू उर्फ दीपक गैंग पिछले दो हफ्तों से युवकों को इकट्ठा कर मौके की ताक में थे। बुधवार रात ब्रूसली को शराब पीने के लिए बुलाया। साथ बैठकर सभी ने शराब पी। जैसे ही ब्रूसली अपने घर की ओर जाने को निकला तो मौका पाकर सभी ने एक साथ हमला कर दिया। धारदार हथियार से पहले वार किया और उसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

पत्थर मारने से युवक का सिर बुरी तरह से फट गया और मौके पर खून की धार बह गई। मौके पर ही ब्रूसली की मौत हो गई और वारदात के बाद सभी बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने के बाद गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

CG में नक्सलियों का उत्पात : महिला सरपंच के पति की गला रेतकर हत्या, गांव में शव फेंककर भागे
कांग्रेस में कलह : जितिन प्रसाद के पक्ष में उतरे सिब्बल, बोले- अपनी ही पार्टी में विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर होगा नौसेना के नए पोतों का नामकरण, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का भी प्रस्ताव
पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री साय
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई टाउनशिप में कल से नहीं मिलेगा पेट्रोल, 11 पंप संचालकों ने दुर्ग पुलिस को बताया क्यों नहीं देंगे ईंधन
Next Article CG Breaking : मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, पुलिस को भाग निकले तस्कर… 11 गाय बरामद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?