बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। रविवार को सुरक्षाबलों ने ती किलो आईईडी डिफ्यूज किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां प्रेशर आईईडी लगाई थी। सुरक्षा बलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आइईडी बरामद के बाद बीजापुर बीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रोड ओपनिंग के लिए निकले जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आज दोपहर को आवापल्ली थाना पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 196 सीतापुर कैंप द्वारा शिव मंदिर के पास मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर पगडंडी से प्रेशर आइईडी बरामद किया है। आईईडी को मौके डिफ्यूज कर बड़ी साजिश नाकाम की गई है।




