गरियाबंद Gariyaband. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भाजपा विधायक की कार पलट गई। कार में धमतरी विधायक रंजना साहू सवार थी जो इस हादसे में बाल-बाल बची। यह हादसा गरियाबंद के झरिया बहारा के पास नेशनल हाइवे 130 सी में हुआ । हादसे में विधायक को घायल हो गई हैं जिनका मैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी की भाजपा विधायक रंजना साहू अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इस दौरान गरियाबंद जिले के मैनपुर के पास तेज रफ्तार आ रहे हाईवा से बचने के चक्कर विधायक की कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार को साइड किया तो वह पलट गई। कार में विधायक रंजना साहू सहित पांच लोग सवार थे। हादसे में विधायक समेत सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का मैनपुर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं हादसे में विधायक की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।




