ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या पर छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने NIA के DG को लिखा पत्र, की जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Breaking : बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या पर छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने NIA के DG को लिखा पत्र, की जांच की मांग

By Mohan Rao
Published: February 16, 2023
Share
अशोक जुनेजा ने लिखा ने लिखा एनआईए के डीजी को पत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही जनप्रतिनिधियों की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड़ में हैं। हाल के दिनों में हुई तीन भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने NIA से जांच की मांग की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआइए के डीजी को पत्र लिखा बस्तर में हो रही जनप्रतिनिधियों के हत्या के मामले की जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने कहा है कि केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में काफी सफलता मिली है। इस सफलता से माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ने लगा है और नक्सलियों में बौखलाहट भी दिख रही है। यही कारण है कि नक्सली अब आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। आम लोगों व जनप्रतिनिधियों पर पुलिस का साथ देने का आरोप लगाते हुए उनकी हत्या कर रहे हैं। बीते दिनों भाजपा के तीन नेताओं की हत्या भी इसी बौखलाहट का नतीजा है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

भयमुक्त शासन व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाए जाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के संवेदनशील रवैये के साथ नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विकास,विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण ही प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले चार वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है।

555 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीते वर्ष सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर और छत्तीसगढ़ पुलिस के संवेदनशील व्यवहार के कारण 555 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जो एक बड़ी  सफलता है। इसी दौरान 46 नक्सलवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत भी हुई  है। बीते चार वर्षों में नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में 900 से अधिक परिवारों को मुकदमों से मुक्ति दिलाई जा चुकी है जो सरकार की आदिवासियों के हित में दूरदर्शी सोच और पुलिस की संवेदनशीलता से संभव हो पाया है। 

सरकार ने सुरक्षा और विश्वास को लेकर किया कार्य
बस्तर को लेकर चार वर्ष पहले तक देश में कई भ्रांतियां थीं। लेकिन इन चार वर्षों में सरकार ने सुरक्षा और विश्वास को लेकर कार्य किया है। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, नए अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को  वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीनें वापस कराई गई है।

चुनाव के पहले बिहार में बना नया गठबंधन…. पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने रखी पीडीए की नींव
अशोक गहलोत की पीएम से गुहार, बोले- राजस्थान में बंद कराएं ‘तमाशा’
तीन माह के भांजे की हत्या, जशपुर में मामा ने टांगी के हत्थे से किया था वार, पुलिस ने भेजा जेल
ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 
इंजीनियर हुई ठगी का शिकार , गेम के चक्कर में गवाएं 16 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती
Next Article Big Breaking : GST बकाया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केन्द्र पर हमला, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?