ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : एक सप्ताह में रकम दोगुनी करने का दिया झांसा, लूट का बहाना कर ठगी लाखों की रकम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : एक सप्ताह में रकम दोगुनी करने का दिया झांसा, लूट का बहाना कर ठगी लाखों की रकम

By Mohan Rao
Published: November 1, 2024
Share
SHARE

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में सप्ताह भर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी का करने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रार्थी से पहले पांच लाख लिए और उसके बाद लूट का बहाना बना दिया। खासबात यह है कि इस पूरे प्रकरण में नारायणपुर थाने में पदस्थ एक नगर सैनिक व पैरालीगल वालेंटियर भी साथ था। जब घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो नगर सैनिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है; वहीं एक आरोपी फरार है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मो. हमीद अंसारी निवासी रेवतीपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर ने 30 अक्टूबर 2024 को इस संबंध में थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 29 अक्टूबर को मो. अंसार अंसारी ने कहा कि एक स्कीम में 05 लाख रू. लगाओ और एक सप्ताह के भीतर 08 लाख रू. मिल जाएंगे। लालच में आकर प्रार्थी ने एक परिचित शिक्षक से 03 लाख, अपने भाई से 50 हजार रू. उधार पर लिया और स्वयं का 01 लाख 50 हजार रू. कुल 5 लाख रू. लेकर किराये के कार से मो. अंसार अंसारी के साथ अंबिकापुर से बतौली होते हुये दुर्गापारा पहुंचेे।

रास्ते में मो. अंसार अंसारी अपने मोबाइल फोन से अन्य व्यक्ति से बात करते हुये आ रहा था। वह व्यक्ति उनसे दुर्गापारा के पास मिला; वह वहां पर मोटर साइकिल से आया था। इसदौरान मो. अंसार अंसारी ने प्रार्थी से 5 लाख रू. लिए और दूसरे व्यक्ति के मोटर सायकल में बैठकर चला गया। इस दौरान प्रार्थी देखता रहा उनके पीछे-पीछे किराये के कार में ड्राईवर के साथ जा रहा था, कुछ दूर जाने के बाद मो. अंसार अंसारी एवं उक्त मोटर सायकल चालक दोनों रोड से गायब हो गये। प्रार्थी ने कई बार मो. अंसार अंसारी को कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

कुछ घंटे के पश्चात् मो. अंसार अंसारी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपका 05 लाख रू. को लेकर आ रहे थे इसी दौरान नारायणपुर के अटल चौक के पास लूट हो गया है, इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस-बाजी हुई। लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन थाना प्रभारी नारायणपुर एवं टीम को अलर्ट कर तत्काल कार्रवाई करने कहा गया। पुलिस द्वारा दबिश देकर संदेही आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से ठगी की घटना को अंजाम देना ज्ञात हुआ।

आरोपी अंसार अंसारी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ थाने में पदस्थ नगर सैनिक अभ्यांजित कुजूर एवं पैरालिगल वालेंटियर बसंत यादव को पूर्व से ही अपने साथ घटना में सम्मिलित कर लिया था। अटल चौक के पास बुलाया था, तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मो. अंसार अंसारी के कब्जे से नगदी 50 हजार रू., नगर सैनिक अभ्यांजित कुजूर के कब्जे से 03 लाख रू. एवं बसंत यादव से घटना में प्रयुक्त आरोपी अभ्यांजित कुजूर का मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम. 6946 पैशन प्रो को जब्त किया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी फरार है, वह अपने साथ नगदी 01 लाख 50 हजार रू. लेकर भागा है। पकडे गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कैदियों के पुनर्वास के लिए अधिक मजबूत ढांचे का निर्माण जरुरी: अतुल मलिकराम
ट्रैफिक जोन सिविक सेंटर में भी अब सुनाई देगा जिंगल….. महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ
अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई, 18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान
आजादी का अमृत महोत्सव: राजधानी में लगी पांच दिनों की चित्र प्रदर्शनी…. चित्रों में दिखी आजादी के लिए लड़े वीर सपूतों की जीवन गाथा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिवाली पर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत
Next Article CM साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दिया दीपावली का तोहफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?