ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में आंतरिक कलह से निपटने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को अब दक्षिण के मोर्चे पर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केरल में अब पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है और हाईकमान की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है। नए बनाम पुराने की रस्साकशी में सीनियर नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। 2 मई को प्रदेश में आए चुनाव नतीजों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ए. रामचंद्रन को पद से हटा दिया था। इसके अलावा विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को भी हटाया गया है।

अब चेन्नीथला कैंप के नेताओं का कहना है कि भले ही उन्हें पद से हटाया गया है, लेकिन विदाई सम्मानजनक नहीं रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए अपॉइंटमेंट ही नहीं मिला। यही नहीं नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष को चुनने में भी कोई राय नहीं ली गई। चेन्नीथला के एक समर्थक ने कहा कि वह सम्मानजक विदाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी की ओर से उन्हें बुलाया जा सकता था और यह बताते हुए हटने को कहा जा सकता था कि आखिर क्यों अब नए चेहरों की जरूरत है। यहां तक कि उनकी या फिर पूर्व सीएम ओमान चांडी की भी सलाह लिए बगैर सभी बदलाव कर दिए गए।Ó

यही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर विधायक चेन्नीथला को ही अपना नेता देखना चाहते थे। हालांकि एक अन्य नेता ने इसे गलत करार दिया और कहा कि अधिकतर विधायक बदलाव के पक्ष में थे। इस संकट के बाद प्रदेश प्रभारी तारिक अनवर ने विधायकों, सांसदों और संगठन के नेताओं से बातचीत की है। प्रदेश में चेन्नीथला की जगह पर अब वीडी सतीशन को नेता विपक्ष बनाया गया है। इसके अलावा के. सुधाकरण को नेता विपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वह कॉलेज में सीएम पिनराई विजयन के जूनियर रहे हैं।

राहुल गांधी के लिए भी चिंता की बात, यहीं की वायनाड सीट से हैं सांसद
केरल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि चेन्नीथला की आयु 65 साल ही है और अब भी उनमें राजनीतिक दम बाकी है। लेकिन सवाल यह है कि उन्हें कौन सभी भूमिका में रखा जाए। फिलहाल राज्य में यूडीएफ गठबंधन के संयोजक का पद रिक्त है, लेकिन इसके लिए पूर्व सीएम के. करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरण को रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। केरल में पैदा हुआ यह संकट इसलिए भी कांग्रेस की चिंताएं बढ़ाने वाला है क्योंकि खुद राहुल गांधी इसी प्रदेश की वायनाड सीट से लोकसभा के सांसद हैं। ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर भी चिंता पैदा होती है।

महिला की सूझबूझ से टली लूट की घटना…. जामुल पुलिस की मुस्तैदी से धराए तीन आरोपी
विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रविन्द्र चौबे
गहलोत सरकार के लिए मुसीबत बना फोन टैपिंग का मुद्दा, विधानसभा में घेरने की तैयारी में भाजपा
गुस्ताखी माफ: पुरानी पैंट से बनाते थे थैली, फटी जींस का क्या करें
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Discussion of changing CM in Chhattisgarh: Clippings Breking News: छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की चर्चा: प्रमुख न्यूज चैनलों की क्लीपिंग हो रही वायरल… जाने क्या है इस खबर की सच्चाई
Next Article तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?