ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मुंबई से लौटकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश को सूटकेस में भरकर फरार हुई पत्नी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : मुंबई से लौटकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश को सूटकेस में भरकर फरार हुई पत्नी

By Mohan Rao
Published: November 10, 2025
Share
जशपुर में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
SHARE

जशपुर में पत्नी ने दिया खौफनाक हत्याकांड को अंजाम, आरोपिया की तलाश में जुटी पुलिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई से लौटी पत्नी ने अपने पति की हत्या की और सूटकेस में लाश को भरकर फरार हो गई। जाने से पहले उसने अपनी बेटी को फोनकर अपने पति की हत्या की जानकारी भी दी। बेटी जब अपने पिता के घर पहुंची और लाश देखने के बाद अपने बड़े पिता को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपिया की तलाश में जुट गई है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र क भिंजपुर गांव  का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विनोद मिंज निवासी ग्राम भिंजपुर, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसने बताया कि उसके छोटे भाई संतोष भगत की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश का सूटकेस में भरकर छोड़कर फरार हो गई। सूचना के बाद दुलदुला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध  पंजीबद्ध  कर आरोपिया की तलाश शुरू कर दी है।

मुंबई में रहती थी पत्नी, अक्सर होता था विवाद
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपिया  मुंबई में काम करती थी व बीच बीच में गांव आती रहती थी, अभी कुछ दिन पूर्व ही वह गांव लौटी थी। 7 नवंबर को पति -पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी जो कि कोरबा में रहती है को फोन भी किया था। बेटी ने उक्त बात को गौर नहीं किया गया। इसके दूसरे दिन आरोपिया ने अपनी मंझली बेटी को फोन कर बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर दी है। शव  को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया है। इसके बाद वह जशपुर पहुंची और अपने बड़े पिताजी प्रार्थी विनोद मिंज को मामले के संबंध में बताई।

आरोपिया की तलाश में जशपुर पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भिंजपुर रवाना किया गया, जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने परएक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला। जिसे कि गवाहों के समक्ष खोलने पर उसमें मृतक संतोष भगत का शव मिला। शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

सरकारी काउंटर से शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा सदन में छाया, विधायक रिकेश सेन ने उठाई जांच की मांग
Politics : चुनाव से पहले विधायक मंत्रियों को फिर याद आए समर्थक, पांच साल बाद फिर तेरी कहानी याद आई
Aadhaar Update : भिलाई निगम 30 मई तक वार्डों में लगा रहा शिविर… जानिए आपके वार्ड में कब और कहां लगेगा शिविर
दर्शकों को भा गई रणबीर कपूर की अदाकारी, तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठे सिनेमाघर
बड़ा हादसा: राजनांदगांव में हादसे के बाद कार में लगी आग, माता-पिता और तीन बेटियोंं की जिंदा जलने से मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 27 # 10 November 2025
Next Article सीएम साय ने गांधीनगर में की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?