ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में डंप मध्य प्रदेश की गोवा शराब जब्त, तीन कोचिए पकड़ाए
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में डंप मध्य प्रदेश की गोवा शराब जब्त, तीन कोचिए पकड़ाए

By Mohan Rao Published October 14, 2024
Share
बलौदा बाजर भाटापारा में भारी मात्रा में गोवा शराब जब्त
SHARE

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने शराब के अवैध भंडारण का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिले में मध्यप्रदेश में निर्मित गोवा ब्रांड की अंग्रजी शराब की पेटियां और देशी मशाला शराब जब्त किया है। 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 28 पेटी देसी मसाला शराब कुल 532 पेटी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 34 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन कोचियो को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कोचियो द्वारा उक्त शराब को दशहरा पर्व पर आसपास के जिलों में खपाने का प्लान बनाया गया था।

बता दें ऑपरेशन विश्वास के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि दशहरा पर्व के बाद आसपास इलाकों में सप्लाई करने के लिए एमपी शराब भारी मात्रा में डंप किया गया है। सूचना पर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भारी मात्रा में शराब डंप करने वाले आरोपियों का चिन्ह्यांकन प्रारंभ किया गया।

पकड़े गए शराब कोचिये

इसबीच पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसदा में आरोपियों द्वारा एक फार्महाउस में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया है। जिसे दशहरा पर्व के बाद बिक्री करने के लिए आसपास इलाकों में सप्लाई भी कर दिया जाएगा। सूचना पर रविवार की शाम को एसडीओपी भाटापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर, ग्राम केसदा में मजबूत घेराबंदी की। फार्महाउस में रेड की गई। फॉर्म हाउस में बने घर का बहुत ही सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान फार्महाउस के पहले कमरे में 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब एवं 28 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब, कुल 108 पेटी शराब मिली। इसी प्रकार दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर 424 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिला। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब और 28 पेटी देसी मदिरा मसाला सहित कुल 532 पेटी शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता मिली है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 4788 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹34,30,000 है। जब्त किया गया शराब मध्य प्रदेश राज्य निर्मित होना पाया गया है, जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ है।

साथ ही इस मामले में पुलिस ने 3 कोचियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ कर इतनी भारी मात्रा में शराब लाने की जानकारी जुटाकर इसके संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा रहा है। प्रकरण विवेचना में है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में सूरज यदू उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद, लक्ष्मीनाथ यदू उम्र 19 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद तथा बरातू यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद शामिल है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao October 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी अनुमति पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी अनुमति
Next Article 9 करोड़ की लागत से जनजातीय संग्रहालय बनकर तैयार, सीएम विष्णुदेव साय कल करेंगे लोकार्पण बस्तर में कल मुरिया दरबार और नांदगांव में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?