ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : देर रात ट्रक-पिकअप की भिडंत में 11 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल… सीएम बघेल ने जताई संवेदना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Breaking : देर रात ट्रक-पिकअप की भिडंत में 11 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल… सीएम बघेल ने जताई संवेदना

By Mohan Rao
Published: February 24, 2023
Share
हादसे के बाद का नजारा, ट्रक के पहियों पर लगा है खून
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा हाइवे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया। पिकअप व ट्रक की भिडंत में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 15 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मरच्यूरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है पिकअप सवार सभी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देररात की है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गांव गए थे। देर रात वे पिकअप से ही वापस लौट रहे थे। परिवार के सभी लोग पिकअप में सवार हुए। इसमें बच्चे व महिलाएं भी सवार थी। भाटापारा-बलोदाबाजार रोड़ पर खमरिया में DPWS स्कूल के पास पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चार की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरन हो गई। मृतकों में जिसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। वहीं ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे।
जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2023

सीएम बघेल ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Big news : बेमेतरा में दो  गुटो में विवाद के बाद युवक की हत्या से तनाव, एएसआई पर हमला… भारी पुलिस फोर्स तैनात
भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14849 नए मरीज
नदी तट वृक्षारोपण : 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा, चार सालों में लगाए गए 47 लाख पौधे
चुनाव के बीच कोविड पॉजिटिव हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, कई अन्य अधिकारी भी संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : आधी घर में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह
Next Article Durg Breaking : शनिचरी बाजार के मकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों को आग बुझाने में लगे ढ़ाई घंटे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?