रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस संबंध मे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 04 मई 2026 से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

माशिमं से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं। साथ ही पूरक, अनुत्तीर्ण या उत्तीर्ण विद्यार्थी श्रेणी सुधार कराने वाले भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में प्रथम बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण अथवा पूरक रहे परीक्षार्थी क्रेडिट योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार अपने अनुत्तीर्ण विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक नियमित परीक्षार्थी अपने संबंधित विद्यालय के माध्यम से तथा स्वाध्यायी/अवसर परीक्षार्थी निर्धारित समन्वय संस्थाओं के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें। माशिमं ने यह भी स्पष्ट किया है कि विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।




