भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में मौलाना द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित छात्रा के पिता ने सुपेला थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा मौलाना के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। ट्यूशन के बहाने से ही मौलाना बच्ची को बुरी नीयत से छूता था। शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मौलाना को हिरायत में लिया है। उसके खिलाफ धारा 354,509ipc व 12 pacso के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 वर्ष की बच्ची के पिता ने सुपेला थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मदरसे का मौलाना मो. मेराज इनकी नाबालिग बच्ची को अरबी भाषा का tution पढ़ाता था। मौलाना मो मेराज कई दिनों से बच्ची से बेड टच करते हुए अश्लील बातें करता था। बच्ची ने घर आकर मौलाना की हरकतों के बारे में बताया। बच्ची के पिता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने धारा 354,509ipc व 12 pacso का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना मो मेराज को हिरासत में ले लिया गया है।




