कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बेटी को बचाने जंगली सूअर से मां के भिड़ने का मामला सामने आया है। काली मिट्टी खोदने जंबल महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ गई थी। इस दौरान जंगली सूअर ने बेटी पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए मां ने जंगली सूअर से संघर्ष किया। इस दौरान सूअर का दांत महिला के पेट में धंस गया। घायल होने के बाद भी वह सूअर से लड़ती रही। इस संघर्ष में महिला की मौत हो गई वहीं सूअर भी अपनी जान से गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और सूअर के शव को वन विभाग को सौंपा गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोरबा के वनांचल से लगे ग्राम तेलियामार की है। यहां रहने वाली दुवशिया बाई अपनी 11 साल की बेटी रिंकी के साथ रविवार दोपहर को जंगल में काली मिट्टी खोदने गई थी। महिला मिट्टी खोदने लगी और उसकी बेटी एक जगह खड़ी थी। इस दौरान एक जंगली सूअर वहां पहुंचा ओर बच्ची पर हमला कर दिया। यह देख महिला उससे भिड़ गई। संघर्ष के दौरान महिला के पेट में सूअर का दांत घुस गया। संघर्ष में महिला की पहले मौत हो गई। वहीं महिला की साड़ी में उलझने ने सूअर का भी दम घुट गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिचनों को वन विभाग ने तात्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए हैं। वहीं वन विभाग के सूअर का पीएम कराने के बाद उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया है।




