कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में दो युवकों ने अलाव ताप रहे युवक के प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। घटना मंगलवार की है जिसकी रिपोर्ट बुधवार को थाने में हुई। मामला यहां के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानिकपुर चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर बस्ती निवासी अमित खलखो मंगलवार की रात बस्ती में ही अलाव ताप रहा था। इस बीच उसी बस्ती के रहने वाले रंजीत और विक्की नाम के दो युवक पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन युवकों का अमित खलको से पुरानी रंजिश है। अलाव ताप रहे अमित के साथ इन दोनों ने विवाद किया और और जमकर मारपीट भी हुई। इस दौरान एक ने अमित के दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने अलाव की जलती लकड़ी निकाली और अमित के प्राइवेट पार्ट को जला दिया।
पुलिस ने बताया कि अमित ने हाफ पेंट पहन रखा था और आग पेंट पर लगी। इससे वह झुलस गया। इससे युवक की जांघ झुलस गई। घटना के बाद दोनों युवक भाग निकले। इसके बाद झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।




