ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत और दो घायल… शराब पार्टी कर लौट रहे थे तीनों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Big Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत और दो घायल… शराब पार्टी कर लौट रहे थे तीनों

By Mohan Rao
Published: February 20, 2023
Share
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। शराब पार्टी कर लौट रहे तीन लोगों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के पथरिया निवासी विश्वनाथ (33) मरावी अपने परिवार को लेकर बिलासपुर जिले के डीपूपारा में रिश्तेदार के घर पहुंचा था। रविवार की रात करीब आठ बजे विश्वनाथ अपने दो अन्य रिश्तेदार केदार मरावी (35) और उसके भाई विक्रम मरावी को लेकर घूमने निकला था। बताया जा रहा है इस दौरान तीनों ने शराब पी रखी थी। यहां के सीएमडी चौक पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार बाइक विश्वनाथ चला रहा था और इस दौरान उसकी रफ्तार काफी तेज थी। चौक पर स्पीड़ कंट्रोल नहीं हुआ और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के कारण विश्वनाथ काफी दूर तक उछला और सिर पर आई चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खाली कराया और घायलों को पहले अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक विश्वनाथ के शव को मरच्यूरी में रखवाया गया। घटना की सूचना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर पर बिना बताए यह तीनों घूमने निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई चेम्बर ने किया गुरुओं का सम्मान, अलग अलग विद्यालयों में पहुंची टीम
मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की…. रायपुर के औद्योगिक संगठनों द्वारा 1.40 करोड़ के राहत सामग्री प्रदत्त
डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई
दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट… प्रबंधन को भनक भी नहीं
Monsoon Alert: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : देर रात खूनी संघर्ष, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
Next Article Big Breaking : वाहनों की चेकिंग में लगे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, दो जवान शहीद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?