कबीरधाम। कबीरधाम जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां पोलमी गांव में कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे चार लोगों की मौत हा गई और 4 लोग घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण सामने आ रही ट्रक की लाइट है जिसके कारण चालक को कुछ दिखा नहीं और कार गहरी खाई में गिर गई।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से परिवार लौट रहा था। कार पंडरिया-बजाग स्टेट हाईवे पर कबीरधाम जिले के पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे गिर गई। खाई में गिरी कार को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई।
कार में कुल 8 लोग सवार थे जिनमें से चार घायल है जिनका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गवांने वालों में फागू यादव (60) निवासी ग्राम कुसमी, बेमेतरा, सती बाई (35), निवासी दामाखेड़ा सिमगा, कौशल्या (70) निवासी कुसमी, बेमेतरा व मालती (45) निवासी भनपुरी, रायपुर शामिल हैं। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।




