ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ने किया आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, कहा यह चुनावी रैली नहीं है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गृहमंत्री ने किया आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, कहा यह चुनावी रैली नहीं है

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
गृहमंत्री ने किया आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, कहा यह चुनावी रैली नहीं है
गृहमंत्री ने किया आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, कहा यह चुनावी रैली नहीं है
SHARE
  • जोरातराई से रूआबांधा तक ढाई घंटे बाइक चलाते रहे गृहमंत्री
  • आज कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करेंगे मंत्री

भिलाई। नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम में हुए विकास और रचनात्मक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिक उमड़ पड़े। जोरातराई से शुरू हुई बाइक रैली में 800 से ज्यादा दुपहिया वाहनों का काफिला था। दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्वयं ढाई घंटे में 15 किलोमीटर का सफर तय किया।

80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने पर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में गृहमंत्री के नेतृत्व में आभार रैली निकाला गया। रैली सुबह 11 बजे जोरातराई से शुरू हुई। दुर्ग ग्रामीण विधायक स्वयं बाइक चलाते हुए डुंडेरा, उतई तिराहा होते नेवई, मरोदा, रिसाली, मैत्रीनगर, कृष्णा टॉकिज होते मरोदा सेक्टर और फिर प्रगति नगर रूआबांधा दशहरा मैदान पहुंचे। भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव भी मंत्री के साथ बाइक चलाते नजर आए। रैली के बाद गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया। सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, निवृत्तमान पार्षद, रिसाली निगम के पूर्व एल्डरमेन समेत युवक कांग्रेस एनएसयूआई व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

चुनावी रैली नही
रूआबांधा दशहरा मैदान में संबोधित करते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह चुनावी रैली नहीं है। उनकी इच्छा थी कि पहले वे आभार रैली निकाले फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा हो। पर कार्यक्रम बदलने के कारण वे रैली बाद में निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल रिसाली में हुए विकास कार्य के लिए है।

मंत्री ने किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजनांतर्गत डुंडेरा में 23.69 लाख की लागत से बने गोठान का लोकार्पण गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। वे बाइक रैली के पूर्व डुंडेरा पहुंचे और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।

जगह हुआ स्वागत
रैली के स्वागत और मुख्यमंत्री का आभार जताने नागरिक स्वत: एकत्र हुए थे। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई काफिला बढ़ते गया। रिसाली पहुंचते रैली आधा किलोमीटर से भी अधिक लंबा था। लोग उमड़ पड़े थे।

Loksabha Election: सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट
साल की आखिरी रात बड़ा हादसा : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत… ड्यूटी जा रहा था जवान
मोदी सरकार का ऐलान, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख का बीमा
खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू
शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises सीएम ने लिखी पीएम को चिट्ठी, धान खरीदी के लिए बारदानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध
Next Article पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी आर्यन को जेल में डालने वालों को नहीं छोड़ेंगे शाहरुख खान? एनसीबी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?