ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Assembly Elections 2023 : कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का ट्रंप कार्ड!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CG Assembly Elections 2023 : कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का ट्रंप कार्ड!

By Mohan Rao
Published: October 16, 2023
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को बाकी बची हुई 70 सीटों पर मतदान होना है। उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में भाजपा कांग्रेस से कहीं आगे निकल गई है। भाजपा छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधान सभा के लिए अब तक अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है और इन दोनों लिस्ट को मिलाकर भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए कुल 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के फॉर्मूले को अपनाते हुए अपने दिग्गज नेताओं, केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधायकी के चुनाव में उतार दिया है। पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनंदगांव विधान सभा सीट से, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव को लोरमी से और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही दिग्गज सांसदों को भी लड़ाई के मैदान में उतार दिया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय मंत्री तक को विधायकी के चुनाव में उतार देनी वाली भाजपा ने एक चुनावी रणनीति के तहत इस बार किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया है।

ट्रंप कार्ड होंगे पीएम मोदी
दरअसल, सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चल रहे भूपेश बघेल को घेरने के लिए भाजपा सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी नरेंद्र मोदी का ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम इस तरीके से लगा रही है कि वो सभी 90 सीटें कवर कर सके।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को चुनाव में हरा कर सत्ता से बाहर करने के मिशन में जुटी भाजपा ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अधिक से अधिक चुनावी लाभ हासिल करने की योजना बड़े पैमाने पर बना ली है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों में रैलियां कर राज्य की सभी 90 विधान सभा सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। हालांकि, जरूरत पडऩे पर प्रधानमंत्री की जनसभाओं की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।

सभी संभागों पर नजर
दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य पांच संभागों – रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में बंटा हुआ है। रायपुर संभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 5 जिले और राज्य की 20 विधान सभा सीटें आती हैं, वहीं बिलासपुर संभाग में 8 जिले और विधान सभा की 24 सीटें, दुर्ग संभाग में 7 जिले 20 सीटें, सरगुजा संभाग में 6 जिले 14 सीटें और बस्तर संभाग में राज्य का 7 जिला और विधानसभा की 12 सीटें आती हैं।

ये नेता भी करेंगे आक्रामक प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भूपेश बघेल के सॉफ्ट हिंदुत्व की काट में आक्रामक चुनाव प्रचार कर मजबूत संगठन के बल पर लोगों को लुभाने की कोशिश करते नजर आएंगे। तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा जो भाजपा अपने लिए मान कर चल रही है और जिसे जोर-शोर से भाजपा के सारे नेता उठा रहे हैं, वह भ्रष्टाचार का मामला है। भाजपा ने तो बाकायदा छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी कर सीएम बघेल पर अनगिनत घपलों और घोटाले का आरोप लगाया हुआ है जिसे लेकर भाजपा वोटरों के घर-घर जाकर उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

12-15 साल के बच्चों के लिए आ गई कोरोना वैक्सीन, फाइजर ने कहा- 100 प्रतिशत असरदार
राजधानी में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, पुलिस मुख्यालय में तैनात था अफसर… जांच में जुटी पुलिस
BCCI के 36 वें अध्यक्ष बने पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, सौरव गांगुली की ली जगह, वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम का थे हिस्सा
ब्रेकिंग न्यूज: मारा गया 8 पुलिसकर्मियों को हत्या विकास दुबे, भागने के प्रयास में हुआ पुलिस की गोली का शिकार
गौ-तस्करी का नया तरीका : पैदल ले जा रहे थे एमपी के बूचड़खाने…. चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वे रिपोर्ट आई खराब, सीएम ने चेताया फिर भी नहीं सुधरे, अब 20 से 25 विधायकों को ‘बाय-बाय’ करेगी कांग्रेस
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 04 # 16 October 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?