ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: मारा गया 8 पुलिसकर्मियों को हत्या विकास दुबे, भागने के प्रयास में हुआ पुलिस की गोली का शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ब्रेकिंग न्यूज: मारा गया 8 पुलिसकर्मियों को हत्या विकास दुबे, भागने के प्रयास में हुआ पुलिस की गोली का शिकार

By @dmin
Published: July 10, 2020
Share
Breaking News: 8 policemen killed were killed by Vikas Dubey, victim of police shot while trying to escape
Breaking News: 8 policemen killed were killed by Vikas Dubey, victim of police shot while trying to escape
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में वह एनकाउंटर में ढ़ेर हो गया। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। 

Contents
  • तेज बारिश की वजह से गाड़ी पलटी, 4 जवान भी जख्मी
  • गिरफ्तारी के 21 घंटे के बाद मारा गया विकास
    • गुरुवार, 9 जुलाई
    • शुक्रवार, 10 जुलाई
  • विकास दुबे की मौत के साथ खड़े हुए कई सवाल
  • एक एक कर ऐसे निपटा विकास दुबे का कुनबा

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें विकास बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की। विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। विकास के शव से कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।

तेज बारिश की वजह से गाड़ी पलटी, 4 जवान भी जख्मी

हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि तेज बारिश की वजह से गाड़ी पलट गई। एनकाउंटर में एसटीफ के 4 जवानों के घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। सुबह 10 बजकर 15 मिनट के आसपास घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लाया गया जहां इनका इलाज किया जाएगा। इधर मौके पर जहां पर यह एनकाउंटर हुआ है वहां पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और साक्ष्य को एकत्र करने का काम कर रही है।

गिरफ्तारी के 21 घंटे के बाद मारा गया विकास

गुरुवार, 9 जुलाई

  • सुबह 9 बजे: विकास उज्जैन में गिरफ्तार।
  • शाम 7 बजे: यूपी एसटीएफ की टीम को विकास सौंपा गया।
  • रात 8 बजे: एसटीएफ की टीम कानपुर के लिए रवाना।

शुक्रवार, 10 जुलाई

  • देर रात 3:15 बजे: एसटीएफ की टीम झांसी पहुंची। कुछ देर बाद कानपुर के लिए रवाना हुई।
  • सुबह 6:15 बजे: काफिले ने कानपुर देहात बॉर्डर रायपुर से शहर में एंट्री की।
  • सुबह 6:30 बजे: एसटीएफ की गाड़ी पलटी। तभी विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। फायरिंग शुरू हुई। विकास जख्मी हो गया।
  • सुबह 7:10 बजे: एसटीएफ विकास को हैलट अस्पताल लेकर पहुंची।
  • सुबह 7.55 बजे: विकास को मृत घोषित कर दिया गया।

विकास दुबे की मौत के साथ खड़े हुए कई सवाल

कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। विकास की मौत के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। गाड़ी किस तरह पलटी, किन परिस्थितियों में पलटी, लोगों और मीडिया को घटना स्थल से दूर क्यों रखा गया जैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश और पुलिस का पिस्टल छीना। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और विकास घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

एक एक कर ऐसे निपटा विकास दुबे का कुनबा

  • कानपुर एनकाउंटर के बाद तीन जुलाई को पुलिस की बिकरू गांव के जंगलों में विकास दुबे के गैंग से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने विकास के मामा मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और साथी अतुल दुबे को मार गिराया था।
  • 8 जुलाई को तड़के यूपी के हमीरपुर में यूपी एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे का राइड हैंड कहे जाने वाले और सबसे खास आदमी अमर दुबे को मार गिराया था।
  • 8 जुलाई को कानपुर पुलिस टीम जब फरीदाबाद से गिरफ्तार विकास दुबे के खास आदमी प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी। इस बीच भागने की कोशिश में प्रभात मिश्रा भी मारा गया।
  • 9 जुलाई को विकास दुबे के एक और करीबी प्रवीण उर्फ बउवा को पुलिस ने इटावा मुठभेड़ में मार गिराया।

खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास और गौरव पथ का होगा निर्माण
तीन हजार सदस्यों का हुआ भिलाई चेंबर, उपलब्धि को सेलीब्रेट करने 19 दिसंबर को मनाएंगे गौरव दिवस
SAIL स्थापना दिवस पर मैराथन : ढाई साल की मासूम से लेकर 70 साल के बुजुर्ग ने लिया हिस्सा, दिव्यांग बच्चों ने भी लगाई दौड़
हमारे नागरिक भारत में अवैध ढंग से रह रहे हैं तो उन्हें वापस लाएंगे : बांग्लादेश
दिग्विजय सिंह ने खत्म किया सस्पेंस, लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव… जानिए कितने चेहरे हैं मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Excise Minister said - Campaign to ban illegal sale of liquor ब्रेकिंग न्यूज: आबकारी मंत्री ने कहा- मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने चलाए अभियान
Next Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?