बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे का है। ग्राम बिनोरी मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसारा काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव ,विजय राजपूत , मोनु यादव , जयंत वैष्णव सभी कार से बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे। शनिवार को बिलासपुर से वापस काठाकोनी आ रहे थे तभी कर अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




