ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG accident : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत…. होली के बाद घूमने निकले थे तीनों
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

CG accident : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत…. होली के बाद घूमने निकले थे तीनों

By Mohan Rao Published March 16, 2025
Share
बालोद में हादसा
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार की रात को भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के थे और होली के बाद घूमने निकले थे। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक खड़े ट्रक से जा भिड़े। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि तीनों की टक्कर के बाद मौत हो गई। तीनों युवक अर्जुंदा से अपने गांव जा रहे थे। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। रात में अंधेरा होने के कारण सामने खड़ी ट्रक दिखाई नहीं पड़ी जिससे हादसा हुआ।

हादसे की सूचना के बाद अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। अर्जुंदा थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि जब सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे। पता चला कि तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। होली के माहौल में घूमने फिरने निकले थे और वापस अपने गांव को लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़ी हुई गाड़ी में भिड़ गये। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) व विकास ठाकुर (22) के रूप में हुई है।

गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया। एक ओर लोग होली पर्व की खुशियां मना  रहे हैं और दूसरी ओर यह हादसा हो गया। शनिवार देर रात की घटना होने के बाद तीनों के शवों को स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरबा में हादसा: तीन दोस्तों की मौत
कोरबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। होली के दूसरे दिन सुबह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वहीं से वे जटगा की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 2 लोगों मौके पर मौत हो गई। वहीं वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मृतकों की पहचान ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) के रूप में हुई है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao March 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, 16 महिला नक्सली भी शामिल
Next Article नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिखी होली की मस्ती, बीएसएफ के जवानों संग होली खेलने पहुंचे आईजी आनंद प्रताप सिंह

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?