ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे

By @dmin
Published: December 18, 2020
Share
On the China border dispute, CDS Rawat said…. Military option is ready if talks fail
On the China border dispute, CDS Rawat said…. Military option is ready if talks fail
SHARE

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है। डीआरडीओ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में युद्ध की नौबत आती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मन को हराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि देश में प्राइवेट सेक्टर हथियार बनाने को लेकर काफी प्रेरित है। उन्हें आपके समर्थन की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि भविष्य में युद्ध के मामले में, हम इसे स्वदेशी हथियारों के माध्यम से जीतेंगे। 

डीआरडीओ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा, ‘इस वक़्त हमारा देश हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और जिस तरह से हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, ये बहुत जरूरी है कि डीआरडीओ पूरी लगन के साथ काम करती रहे।’
आपको बता दें कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का मंत्र देश को दिया। इसके जरिए स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात कही। पीएम मोदी को आत्मनिर्भर भारत अभियान को भारतीय सेना ने भी हाथोंहाथ लिया है। सेना के उपक्रमों को भी स्वदेशी पर निर्भर बनाया जा रहा है।

तीनों सेनाओं के लिए 28 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए 28 हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इनमें से ज्यादातर करीब 27 हजार करोड़ रुपये की खरीद घरेलू बाजार से करने का फैसला किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। खरीद प्रस्तावों में डीआरडीओ द्वारा तैयार वायु सेना के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (हवाई जहाजों की मौजूदगी के बारे में), नौसेना के लिए अगली पीढी के गश्ती पोत और थल सेना के लिए माड्यूलर ब्रिगेड शामिल हैं।
मंत्रालय ने इस खरीद को ऐसे समय में मंजूरी प्रदान की है जब भारत और चीन के बीच, पूर्वी लद्दाख में सीमा पर लंबे समय से गतिरोध चल रहा है। दूसरे, इसमें अहम बात यह है कि मंजूर किए गए तकरीबन सारे हथियारों और सैन्य उपकरणों की घरेलू उद्योगों से खरीद की जाएगी। बयान में कहा गया है कि इसके तहत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्योग को एओएन (स्वीकार्यता मंजूरी) दी जाएगी। नई रक्षा खरीद नीति को मंजूरी दिए जाने के बाद यह पहली खरीद है।

CDS जनरल बिपिन रावत की नेपाल को नसीहत, ‘श्रीलंका का हाल न भूलना’
जनरल बिपिन रावत ने नेपाल को नसीहत दी है कि वह चीन से दोस्ती बढ़ाने के लिए आजाद है लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि चीन की दोस्ती से श्रीलंका का क्या हाल हुआ। उन्होंने कहा कि नेपाल अपनी मर्जी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश से संबंध बढ़ाने को आजाद है लेकिन उसे सतर्क रहना होगा। 
जनरल रावत नेपाल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन ऐंड एंगेजमेंट (NIICE) के दूसरी सालाना वार्ता में दोनों देशों के संबंधों पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेपाल को श्रीलंका से सीख लेने की भी नसीहत दी। जनरल रावत का ये बयान तब आया है जब चीन कई परियोजनाओं के साथ हिमालयी राष्ट्र में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश में जुटा है।

आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद भी जवान के हौसले बुलंद, छत्तीसगढ़ के लिए जीता स्वर्ण और रजत पदक
सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे
Breaking News : भिलाई में बड़ा हादसा, कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत… चालक ने किया सरेंडर
shreekanchanpath 102 # 24 January 2025
धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'फेसबुक क्वीन' किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी ‘फेसबुक क्वीन’ किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी
Next Article In the presence of Chief Minister Bhupesh Baghel, Vishal Rangoli of Chhattisgarh created a world record मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?