ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के अहम चेहरों में से एक शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कल यानि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने जा रहे हैं। ईडी ने उन्हें 1 जुलाई को पेश होने का समय दिया था। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने वह करीब दो सप्ताह के समय की मांग रख चुके हैं, जिसे खारिज कर दिया गया था।

गुरुवार को राउत ने कहा, ‘मैं कल प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय जाऊंगा।Ó जांच एजेंसी ने करोड़ों रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता को दूसरा समन भेजा है। उन्हें 1 जुलाई को पेश होना है।मंगलवार को राउत के वकील ने कहा था कि उन्होंने एजेंसी के सामने दस्तावेज पेश करने के लिए 13-14 दिनों का समय मांगा था।

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से हुए भावुक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। राउत ने कहा कि इससे पार्टी भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दिया, तो हम भावुक हो गए थे। सभी लोग उद्धव ठाकरे पर भरोसा करते हैं, हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उनपर भरोसा है।Ó

बागी विधायकों पर लगाए बिकने के आरोप
गुरुवार को सांसद राउत ने बागी हुए विधायकों पर ‘बिकने’ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आखिर इस संकट में मुझे जिम्मेदार ठहराने की वजह क्या है। शिवसेना से जाने वालों को कभी सीएम पद नहीं मिलेगा। शिवसेना सांसद ने कहा, ‘नारायण राणे और छगन भुजबल जैसों को भी नहीं मिला। शिवसेना छोड़ दी तो करियर ही चौपट हो गया। हम मार्केट में जाकर विधायकों को खरीदना नहीं चाहते हैं। दूसरे लोगों ने उन्हें खरीद लिया है।’

मुख्यमंत्री बघेल ने किया ‘दवाई का लंगर’ नि:शुल्क दवाखाना का शुभारंभ
बंगाल में भाजपा की इस नेत्री की खूब हो रही चर्चा: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक
shreekanchanpath 226 # 30 May 2024
दु:खद: नहीं रहे नगर निगम भिलाई के सहायक जनसंपर्क अधिकारी व सूचना अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर
अभिनेता अरमान कोहली के घर पर रेड, ड्रग्स मामले में एनसीबी ने की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल
Next Article आर्मी कैंप पर भूस्खलन: मणिपुर में आर्मी के 55 जवान मिट्टी में दबे, अब तक छह शव निकाले गए

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?