ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज

By @dmin
Published: December 31, 2020
Share
सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राज्य का सियासी तापमान अभी से बढ़ा हुआ है। राज्य में भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे। ये छापेमारी कथित पशु तस्करी घोटाले को लेकर की गई है।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की तरफ से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। मिश्रा को टीएमसी के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। सीबीआई की टीम गुरुवार को कोलकाता में स्थित मिश्रा के ठिकानों पर पहुंची। दो ठिकानों पर पशु घोटाले और एक जगह पर कोयला चोरी मामले में छापेमारी की गई है। मिश्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया क्योंकि वह फरार चल रहे हैं।

West Bengal: CBI conducts raids at various locations in Kolkata, in connection with alleged cattle smuggling case. Raids conducted at the premises of Trinamool Youth Congress general secretary, Vinay Mishra. Look-out notice issued against Mishra as he continues to be absconding.

— ANI (@ANI) December 31, 2020

बंगाल के एक पॉवर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहाँ सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइपो के यहाँ हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है!

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 31, 2020

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोलकाता में विनय मिश्रा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है। सीबीआई की कार्रवाई पर भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइपों के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है!
बता दें कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे समय से पशुओं की तस्करी की बात सामने आई थी। इसमें स्थानीय अधिकारियों, नेताओं के शामिल होने की बात पता चली थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ समय पहले जांच एजेंसी ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन भेजकर पूछताछ की थी।

देश पर आखिर क्यों गहरा रहा ब्लैकआउट का खतरा, ये हो सकते हैं कारण…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत… जाने क्या है यह तकनीक
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : 10 निगमों, 49 पालिकाओं व 114 नगर पंचायतों में वोटिंग कल
Breaking News : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की बड़ी पहल, स्कूली व यात्री बसों में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाजों का बड़ा गिरोह, नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान
Next Article IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?