इजरायल ने 40 मिनट में दागीं 450 मिसाइलें, हमास के 150 ठिकानों को किया टारगेट
येरूशलम (एजेंसी)। इजरायल और हमास के बीच संघर्ष तमाम अपीलों के बाद भी थमा नहीं है। बीती रात को इजरायल ने हमास में जोरदार हमले करते हुए महज 40 मिनट के अंदर ही 450 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनके जरिए इजरायल ने हमास के 150 से ज्यादा ठिकानों को टारगेट…
बड़ा फैसला: कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोग बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर
वॉशिंगटन (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की मार झेल चुका अमेरिका अब इसे मात देता नजर आ रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि अमेरिका में टीका लगा चुके लोग अब बिना मास्क पहने या 6 फीट की दूरी से अपनी गतिविधियां कर सकते हैं।…
बच्चों के लिए आ गई कोरोना वैक्सीन, इस देश ने दी इस्तेमाल की इजाजत
अमेरिका में 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन के आपात उपयोग को मंजूरी नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनियाभर में कोरोना के चलते जारी तबाही के बीच अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सोमवार (10 मई) को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक के…
कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए आगे आया ट्विटर, 110 करोड़ रुपये का दान दिया
सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को मदद के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 110 करोड़ रुपये का दान दिया है। ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोरसी ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और यह भी बताया…
नेपाल में राजनीतिक संकट : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वास मत
काठमांडो (एजेंसी)। नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच बड़ी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली संसद में विश्वास मत हार गए हैं। बता दें कि पुष्पकमल दहल 'प्रचंडÓ नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद ओली सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसलिए…
वैक्सीन से ही हारेगा कोरोना, यूनिसेफ ने कहा- पोलियो के खतरनाक वायरस जैसा होगा हाल
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क (एजेंसी)। पिछले करीब डेढ़ साल से दुनिया भर में कोरोना वायरस की तबाही जारी है। इन दिनों भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर की मार से जूझ रहा है। भारत समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा…
नेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात
काठमांडू (एजेंसी)। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत और पड़ोसी देशों में भी संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है। सबेस बुरा हाल नेपाल का है। नेपाल में महामारी बेकाबू हो गई है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि विशेषज्ञों ने सरकार को चेतावनी दी…
चीन की चालाकी: कोरोना में फंसे भारत से धोखा, पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां
नई दिल्ली/बीजिंग (एजेंसी)। भारत इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है, संकट के इस दौर में दुनिया के कई देश भारत की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देश भारत के साथ खड़े हैं। चीन ने भी मदद का भरोसा दिया…
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वालों पर लगाई पाबंदी… आईपीएल खेल रहे खिलाड़ी भी भारत में फंसे… सरकार ने कहा नियमों का उल्लंघन किया तो भेजेंगे जेल
वल्र्ड डेस्क, सिडनी (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही, जुर्माना भी लगाया जाएगा। अधिकारियों ने इसकी…
अमेरिकी डॉक्टर की भारत को सलाह: देश में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन बेहद जरूरी…. तभी सुधरेंगे हालात
वल्र्ड न्यूज, (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तरह से तांडव मचा रखी है, वह बेहद ही चिंताजनक है। इस चेन को तोडऩे के लिए कुछ हफ्तों के लिए देश को तत्काल बंद करने की जरूरत है। लॉकडाउन लागू करने से कोविड पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया…
अमेरिका से मदद लेकर भारत पहुंचा पहला विमान, कहा- 70 साल की दोस्ती, सदा रहेंगे साथ
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित भारत को अमेरिका से मदद की पहली खेप मिली है। शुक्रवार को सुबह अमेरिका से मदद लेकर आया विमान दिल्ली उतरा। भारत में करीब 10 दिन से हर रोज 3 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस मिल रहे हैं।…
कोरोना से जंग में रूस ने भी कसी कमर, भारत भेजे तमाम ‘अस्त्र’
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब रूस का नाम भी जुड़ गया है। भारत में रूस के राजदूत निकोल कुदाशेव ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए रूसी…
देसी ‘कोवैक्सिन’ का अमेरिका ने भी माना लोहा, कहा- कोरोना के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम
वॉशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया खासतौर पर एशिया के कई विकासशील देश कोरोना से जंग के सबसे बड़े हथियार यानी वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं, वैसे में भारत ने एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन के साथ अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था। हालांकि, उस समय भारत बायोटेक की…
अब सिंगापुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, भारत के लिए रवाना किए मेडिकल ऑक्सीजन के दो विमान
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की वजह से देश में जारी ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने में भारत की मदद करने वाले देशों में अब सिंगापुर भी शामिल हो गया है। सिंगापुर ने बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे दो विमान भारत के लिए रवाना कर दिए हैं। सिंगापुर के विदेश…
भारत के साथ आया कनाडा, कोरोना से लडऩे के लिए देगा 10 मिलियन डॉलर
ओटावा/नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य महकमे पर बहुत बोझ पड़ा, जिसकी वजह से स्थिति ज्यादा खराब हुई। भारत में कई लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई…


