Raipur

Latest Raipur News

PWD की समीक्षा बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू का निर्देश, कहा- निर्माण कार्यों की फील्ड रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दें इंजीनियर्स

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नए वित्त वर्ष में प्रदेश में बनने वाली सड़कों व पुल-पुलियों का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने व गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।…

Raipur Breaking : मामूली बात पर ऑटो चालक को मारा चाकू, गंज पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

रायपुर। राजधानी रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने ऑटो चालक से मारपीट की और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। ऑटो चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और बदमाशों का जुलूस निकाला। जुलूस…

सीएम बघेल का पीएम मोदी को खत, लिखा-आरक्षण के संशोधित प्रावधान को नवमीं सूची में शामिल करने का किया आग्रह

- छत्तीसगढ़ की विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल करने का किया अनुरोध - छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में पारित आरक्षण (संशोधन) विधेयक में विभिन्न वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने का किया गया है प्रावधान…

राजधानी की सड़कों का होगा कायाकल्प, सीएम बघेल ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की बनाई पेंटिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान आज शहर के पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि…

नगर निगम रायपुर को मिले 84 नए सफाई वाहन, सीएम बघेल ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर Raipur. उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों के…

रायपुर में बनेगा 500 सीटर बीपीओ सेंटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास, मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेंगे रोजगार

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस बीपीओ सेंटर…

बड़ी घटना टली: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बालोद। शहर के मिनी माता चौक के पास भाटिया पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा टला गया। डीजल भरवाने के दौरान एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में आग लग गई और इसे देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। और आसपास के लोगों की नजर आग पर पड़ी तो…

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े, मिले 135 संक्रमित, एक मरीज की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कुल 1443 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 135 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। तीन कोरोना पेसेंट हॉस्पिटल से व 51…

चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

चिरायु योजना से रायपुर में हुआ सफल आपरेशन रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज किया गया है। सारंगढ़ के चिरायु दल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला…

पासिंग आउट परेड: बस्तर फाइटर में 9 थर्ड जेंडर शामिल, आईजी ने जवानों को पहनाए बैज और दिया सर्टिफिकेट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुकाबले के लिए बस्तर फाइटर तैयार हैं। रविवार को जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में हुई पासिंग आउट परेड में 691 जवानों को आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने बैज पहनाए और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इनके साथ ही बीजापुर,…

अब और निखरेगी राजधानी की सुन्दरता, सीएम बघेल कल देंगे 84 नए सफाई वाहनों की सौगात

40 करोड़ रूपए की लागत से 05 शहरी सड़कों का सौंदर्यीकरण का काम भी होगा शुरू रायपुर। उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप भी मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 करोड़ 12…

जीरो पावर कट और बिजली बिल हाफ योजना से आम लोगों को मिली बड़ी राहत: सीएम बघेल

पावर कम्पनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैश लेस चिकित्सा सुविधा जल्द होगी लागू अभियंता संवर्ग को मिलेगा 3 प्रतिशत तकनीकी भत्ता, पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट प्रदेश है और बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हमारी सरकार द्वारा…

समीक्षा बैठक: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के कार्य मार्च 2024 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्र संचालित योजनाओं की समीक्षा की रायपुर (पीआईबी)। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य में केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ…

पीएचई मंत्री की तबीयत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर, सीएम ने फोन कर पूछा हालचाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्टेट प्लेन से आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह से उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें हॉस्पिटल…

एनएच-30 पर बड़ा हादसा: कार पर पलटी कोयले से भरी ट्रेलर, एक की मौत

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में शनिवार दोपहर कोयले से भरा ट्रेलर एक कार के ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते कार सवार एक की मौत हो गई है। अभी कार में कितने लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।…