ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समीक्षा बैठक: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के कार्य मार्च 2024 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

समीक्षा बैठक: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के कार्य मार्च 2024 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2023
Share
समीक्षा बैठक: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के कार्य मार्च 2024 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें
समीक्षा बैठक: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के कार्य मार्च 2024 तक पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें
SHARE

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्र संचालित योजनाओं की समीक्षा की
रायपुर (पीआईबी)। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य में केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ और गोबरधन तथा खाद्य प्रसंस्करण की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री पटेल ने जल जीवन मिशन के कार्यों में पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने जल जीवन मिशन योजना की कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए मैदानी स्तर पर योजना का क्रियान्वन तेजी से करने कहा। उन्होंने डीपीआर बनाने से लेकर कार्य आदेश जारी करने तक की प्रकिया की बारीकी से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 के मार्च तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों,आंगनबाडिय़ों,स्कूलों अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों आदि में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को पूरा करें तथा जलस्त्रोतों का चिन्हांकन कर लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जल परीक्षण के लिए सभी जिलों में वाटर टेस्टिंग लैब अनिवार्य रूप से स्थापित हो। बैठक में उन्होंने मल्टी विलेज योजना की जानकारी भी ली। उन्होंने पानी समितियां गठित करने कहा। इसके साथ ही सभी अपूर्ण कार्यों के लिए जल्द ही कार्य आदेश जारी करते हुए समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जल जीवन मिशन के सचिव डॉ.एस.भारती दासन, एम.डी.जल जीवन मिशन आलोक कटियार, एम.डी. स्वच्छ भारत मिशन संजय अग्रवाल, पीएमएफएमइ के स्टेट नोडल अधिकारी अनिल श्रीवास्तव,राज्य निवेश बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर आलोक त्रिवेदी,कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इसी तरह बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत पारिवारिक और सामुदायिक शौचालय के तहत प्राप्त लक्ष्यों को यथाशीघ्र पूरा करने कहा। उन्होंने ऐसे गांव जहाँ ओडीएफ प्लस के घटक पूर्णता की ओर है,उन्हें प्राथमिकता पर ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने की कार्यवाही करने कहा।बैठक में गोबरधन तथा खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओ के सफल क्रियान्वयन में जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

गुरदारपुर में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने आतंकी को किया ढेर
पुलिस की पैनी नजर: किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, हर जिले में बढ़ाई निगरानी
25 लाख की लॉटरी की झांसा, ठगी की शिकार महिला ने की खुदकुशी, गिरफ्तार आरोपियों का पाकिस्तानी कनेक्शन, जानिए क्या पुरा मामला
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 180 देशों में सबसे निचले पायदान पर, इस देश को मिला पहला स्थान
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सुनीता लाल, बिजली बिल से मिला छुटकारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : कोयले से भरी ट्रक कार पर पलटी, कार सवार एक की मौत
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी, पार्षद रामानंद मौर्य ने दर्ज कराई एफआईआर… जानिए क्या है मामला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?