Raipur

Latest Raipur News

भाटापारा के स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, मुआवजे की घोषणा

रायपुर। बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर…

दुर्लभ ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन,बर्ड सर्वे के दौरान हुई विशेष फोटोग्राफी

रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ 'ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन' (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है।  ऐतिहासिक रूप से इस पक्षी की उपस्थिति बारनवापारा में पहले भी दर्ज…

भाटापारा के स्पंज आयरन प्लांट में हादसा : क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत और पांच घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा स्थित स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया।…

रायपुर में कल से कमिश्नर सिस्टम, सरकार ने जारी की अधिसूचना… नगरीय व ग्रामीण दो जिले बने

नगरीय क्षेत्र के 21 थाने कमिश्नर के अंडर और ग्रामीण क्षेत्र में 12 थाने संभालेंगे एसपी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो जाएगा। बढ़ती आबादी व कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने राज्य सरकार ने पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया…

नवा रायपुर में होगी नरसी मोनजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना,  छत्तीसगढ़ को मिलेगा बहुआयामी लाभ

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में विले पारले केलावनी मंडल, मुंबई को…

नवा रायपुर बनेगा आईटी एवं स्टार्ट-अप हब, नवा रायपुर में 4 नए सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय,…

मितान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक…

मैनपाट में बनेगा पर्यटकों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर, 4.80 हेक्टेयर भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आवंटित

रायपुर। मैनपाट जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, अपनी वादियों, झरनों और हरियाली से भरपूर प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स, 2.13 लाख मीट्रिक टन की डील

रायपुर। नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय बायर-सेलर मीट 2026 में राज्य के बिहान महिला समूहों और इनके एफपीओ को जर्बदस्त रिस्पॉन्स मिला है, इससे महिला समूहों का मनोबल बढ़ा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह बायर-सेलर मीट 20 एवं 21 जनवरी को…

छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुंची, डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज

छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँचना गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक आयोजन का…

शहीद गैंदसिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी

शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर…

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीमंत शंकर देव शोध पीठ का हुआ लोकार्पण

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण रविवार गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन…

कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति, नवा रायपुर में राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान और स्टार्टअप हब को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद् ने नई आबकारी नीति सहित नया रायपुर में राष्ट्रीय शैक्षनिक हब जैसी योजनाओं को मंजूरी दी है। मंत्रिपरिषद के निर्णय…

जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण व जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर कांकेर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम माटवाडा मोदी एवं आतुरगांव में जल बहिनी, ग्रामवासियों एवं स्कूल के…

राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा, 1 फरवरी को होगी टीईटी परीक्षा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आगामी 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार सामान्य परीक्षाओं से काफी अलग होगी। जिला मुख्यालय जगदलपुर में 14,174 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस महापरीक्षा में प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी…