Raipur

Latest Raipur News

मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान, राईस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति

राईस मिलर धान का उठाव और कस्टम मिलिंग जारी रखने हुए सहमत रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव न होने के कारण केन्द्रों में जाम की स्थिति और किसानों को धान बेचने में हो रही दिक्कत का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

सीएम साय की पहल पर संवरेंगे बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट, मिली 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति…

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी… रायुपर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई व सरगुजा में हुई नियुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों  पर  चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रदान करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 31 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 22…

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा

बिल्कुल नहीं बक्शे जायेंगे भ्रष्ट, निकम्मे एवं हटधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारी की सूची अगली मुलाकात में लेकर जाएंगीमुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से उनके निवास में भेंटकर उनका कुशल…

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त…

Breaking News : छत्तीसगढ़ में ई-बस संचालन का रास्ता साफ, सुडा नोडल एजेंसी… चार शहरों में चलेंगी 240 बसें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – लोगों को मिलेगी इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को सुगम परिवहन देने के लिए ई-बस संचालन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के चार शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में नागरिकों को जल्द ही…

दक्ष वैद्य ने पवन साय से युवा शक्ति को निगम, मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी

भाजपा संगठन महामंत्री से शिक्षित युवाओं को तरजीह दी जाने का आग्रह कियाभिलाई / भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर छात्रों एवं युवाओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों…

छत्तीसगढ़ में 60 लाख के पार हुई भजपा सदस्यता, सीएम साय ने कहा- ये उपलब्धि है बेमिसाल

रायपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता संख्या 60 लाख पार कर गई है। छत्तीसगढ़ में 60 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया लेकिन यह उससे भी आगे निकल गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता 60 लाख पार होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा…

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना ने की सीएम साय से मुलाकात, बोले- 2027 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर। केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शाम को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से उनके निवास में पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सोमन्ना का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट…

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी :अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 3.85 लाख किसानों को 3706.69 करोड़ रुपए का भुगतान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से…

छत्तीसगढ़ में अब यात्रियों को घर बैठे मिलेगा बस का टाइम टेबल, मुख्यमंत्री साय ने किया ’बस संगवारी एप’ लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना…

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सीएम साय बोले- दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा का कड़ाई से हो पालन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दुपहिया वाहन चालकों के…

Breaking News : सरेंडर नक्सली व नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेंगे आवास, सीएम साय की पहल पर केन्द्र ने दी 15000 आवासों की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल…

CG News: मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, दो बच्चों की मां से करता था एकतरफा प्यार, इसलिए कर दी बच्चे की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढाई साल पहले चार साल के मासूम की हत्या करने वाले हैवान को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। घटना इंडस्ट्रियल एरिया उरला के का था। आरोपी मासूम बच्चे की मां से एकतरफा प्यार में पागल था। सनक के कारण वह महिला के…

गांव कठिया की नागेश्वरी हाउस वाईफ से बनी लखपति दीदी, 500 मुर्गियों से कमा रही सालाना एक लाख

रायपुर। कभी आम गृहिणी थी नागेश्वरी, लेकिन आज है लखपति दीदी। ग्राम कठिया की रहने वाली नागेश्वरी वर्मा आज से 5 साल पहले सामान्य गृहिणी थी। जो घर के चूल्हा-चौके तक ही सीमित थी, लेकिन आज वह अपने पैरों पर खड़ी और घर गृहस्थी संभालने के साथ ही सालाना डेढ़…