सऊदी अरब के आग्रह पर केंद्र सरकार का फैसला, इस साल कोई भारतीय हज यात्रा पर नहीं जाएगा
नई दिल्ली (एजेेंसी)। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री हिज एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन ने सोमवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को फोन किया. उन्होंने कोरोना महामारी के चलते इस बार हज (1441 H/ 2020 AD) में भारत से जाने वाले हज यात्रियों…
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सादगी से निकली रथयात्रा, पुरी के राजा ने सोने के झाडू से की सफाई
पुरी (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण काल में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। कड़े शर्तों व आमभक्तों की आवाजाही के बिना इस बार रथयात्रा बहुत सादगी पूर्ण तरीके से निकाली गई। जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के दौरान पुरी के…
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार, हम करेंगे पूरा समर्थन : रूस
नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस, भारत और चीन (RIC) के विदेश मंत्रियों के बीच आभासी बैठक शुरू हो गई। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, 'दुनिया की प्रमुख आवाजों को हर तरह से अनुकरणीय होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना, साझेदारों के वैध हित को पहचानना,…
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन की ओर मोल्डो में सोमवार को हुई भारत-चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत सकारात्मक रही है। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख से पीछे हटने पर सहमति जताई है।भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा, 'कॉप्र्स कमांडर…
विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका लगा है। राजद के पांच विधान पार्षद जेडीयू में शामिल हो गए हैं। राजद के दिलीप राय, राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद ,कमरे आलम और रणविजय सिंह ने जदयू ज्वाइन कर लिया है। जदयू की सचेतक रीना यादव के पत्र…
भारत में कोरोना: 4.40 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटों में सामने आए 14,933 नए मामले
नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,933 नए मामले सामने आए हैं जोकि एक दिन में सबसे ज्यादा हैं और 312 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गई है जिसमें 1,78,014 सक्रिय मामले हैं। 2,48,190…
कोरोना बिग ब्रेकिंग: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोनिल गोली, क्लिनिकल टेस्ट में असरकारक होने का दावा
हरिद्वार (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज योगगुरु बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा पेश की है। प्रेस कांफ्रेंस में आज उन्होंने कोरोनिल नाम की दवा लॉन्च की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा…
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा: चीन ने दिया था गलवां घाटी में भारतीय फौज पर हमले का आदेश
वाशिंगटन (एजेंसी)। लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी खुफिया मूल्यांकन के अनुसार, पिछले सप्ताह गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमले का आदेश एक वरिष्ठ चीनी जनरल ने दिया था। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें…
एलएसी पर निगरानी तेज, लेह के आसमान में चक्कर काटते दिखे वायु सेना के विमान
नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते दिनों भारत चीन सीमा पर सेनाओं के बीच झड़प में दोनों ओर के सैनिक शहीद हुए। ऐसे में अब लेह में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स को उड़ान भरते देखा गया। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध के बाद इस क्षेत्र में हवाई गतिविधि…
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ…
कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर
मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के 55 वर्षीय स्कोरर दीपक जोशी इन दिनों विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाडिय़ों के चौकों और छक्कों का हिसाब रखने की बजाय कोरोना वायरस योद्धा के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। जोशी दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में पिछले…
सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की दी सशर्त अनुमति: भीड़ को रोकने किया जाए यह काम
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को होने पुरी में होने वाली रथयात्रा की सशर्त अनुमति दे दी है। तीन जजों की पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रथ यात्रा का आयोजन मंदिर समिति, राज्य और केंद्र सरकार के आपसी सामंजस्य के साथ…
नेपाल की वजह से बिहार में आ सकती है बाढ़, गंडक बांध का मरम्मत कार्य रोका
पटना (एजेंसी)। नेपाल की वजह से बिहार के बड़े हिस्से में बाढ़ आ सकती है। नेपाल सरकार ने बिहार के पूर्वी चम्पारण के ढाका अनुमंडल में लाल बकेया नदी पर बन रहे तटबंध के पुर्निर्माण कार्य को रोक दिया है। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया…
भोजपुरी फिल्मों का ‘इंस्पेक्टर’ निकला कार चोर, बैंकाक में होटल खोलने के लिए चुराता था लग्जरी कार
लखनऊ (एजेेंसी)। यूपी के लखनऊ में चोरी की गई लग्जरी कार बेचने वाले गैंग पुलिस की पकड़ में आया है। जिनमें कार बाजार मालिक, स्क्रैप कारोबारी व भोजपुरी फिल्म कलाकार समेत अन्य शामिल हैं। इनके पास से चोरी की 50 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत पांच करोड़ रुपये…
भारत ने पहाड़ों पर लड़ने में महारत हासिल सैन्य टुकड़ियों को LAC पर तैनात किया
नई दिल्ली. भारत ने 3,488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपने विशेष युद्ध बलों को तैनात किया है, जो कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पश्चिमी, मध्य या पूर्वी सेक्टरों में किसी भी प्रकार के हमले से जूझ सकते हैं। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय…


