चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
पटना (एजेंसी)। बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनाव संबंधी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन मुश्किल में नजर आ रहा है। इसकी वजह है राज्य की सबसे बड़ी लेफ्ट पार्टी भाकपा…
50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की बन रही लिस्ट, जानेंं किनको किया जाएगा रिटायर
कानपुर (एजेंसी)। यूपी के कानपुर में पुलिस विभाग में काम न करने वाले, भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 50 साल से अधिक आयु वाले कर्मियों को हटाया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखी जाएगी।डीआईजी डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि यह हर साल की प्रक्रिया है।…
भारत में हथियारों के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी के फिराक में था पाकिस्तान, बीएसएफ ने कर दिया नाकाम
श्रीनगर (एजेंसी)। बीएसएफ ने 19/20 सितंबर की रात को पाकिस्तान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके में भारत में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस इलाके की तलाशी के दौरान, संदिग्ध नशीले पदार्थों के साथ 2 पिस्तौल, 4 मैगज़ीन…
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तय किए दिन: 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र अलग-अलग दिन आएंगे स्कूल
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के स्कूल आने के लिए अलग-अलग दिन तय कर दिए हैं। इन चारों कक्षाओं के छात्र तय नियमों और शर्तों के तहत ही स्कूल आ सकेंगे। हालांकि, स्कूल…
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 92605 नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 92,605 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 1,133 लोगों ने वायरस के…
आखिरी सफर पर निकला आईएनएस विराट, 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना का हिस्सा
मुंबई (एजेंसी)। भारतीय नौसेना में करीब 30 साल तक सेवा देने के बाद युद्धपोत आईएनएस विराट अब अपनी आखिरी यात्रा पर निकल पड़ा है। शनिवार को अपने आखिरी सफर निकले आईएनएस विराट को साल 2017 में युद्धपोत से डिकमिशंड (सेवानिवृत्त) कर दिया गया था। शनिवार को यह मुंबई से गुजरात के…
कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब के अमृतसर में भी किसान कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जबरन विधेयक थोपा गया तो चाहे कुछ हो जाए, इसे किसी हालत में मंजूर नहीं किया जाएगा।…
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट, पहली तिमाही में 101.3 लाख करोड़ रुपये हुई सरकारी देनदारियां
नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार की कुल देनदारियां जून 2020 के अंत तक बढ़कर 101.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं। इससे पहले मार्च 2020 अंत में यह 94.6 लाख करोड़ रुपये पर थीं। सार्वजनिक ऋण पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साल भर पहले यानी जून 2019…
दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने लगाई फांसी, कर्ज से था परेशान
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानौता थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ…
जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट
जम्मू (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे ले जाते हुए शनिवार को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य के लिए 1,350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है। उपराज्यपाल ने शनिवार को कहा, 'मुझे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे राज्य…
ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
वाशिंगटन (एजेेंसी)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले इस डिजिटल सत्र के…
भारतीय सेना में स्थायी आयोग के लिए महिला अधिकारियों की हुई स्क्रीनिंग
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सेना में स्थायी आयोग के अनुदान के लिए महिला अधिकारियों को स्क्रीन करने के लिए गठित विशेष नंबर 5 चयन बोर्ड ने 14 सितंबर को इसकी कार्यवाही शुरू की। बोर्ड का नेतृत्व एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया और इसमें ब्रिगेडियर रैंक की एक महिला अधिकारी भी…
एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनईपी का उद्देश्य 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में हमारी शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है। यह सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके एक न्यायसंगत…
राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद और हथियार बरामद
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में पुलिस और सेना को एक संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। सुरक्षाबलों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि शहर…
भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 93337 नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी के बीव शनिवार को 93,337 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 53 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों…


