भारत में रूसी वैक्सीन का ट्रायल कर रही कंपनी डॉ. रेड्डी पर साइबर अटैक, दुनियाभर के सभी डेटा केंद्रों का काम रोका
नई दिल्ली (एजेेंसी)। भारत में रूसी कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक- 5 का ट्रायल कर रही दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने दुनियाभर के अपने सभी डेटा केंद्रों की सेवाओं को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी पर साइबर अटैक हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा…
हवा की गुणवत्ता और बिगड़ी, प्रदूषण की वजह से धूंध की चादर में लिपटी दिखी राजधानी
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता सुधरने की बजाय बिगड़ती ही जा रही है। गुरुवार को वायुमंडल में प्रदूषकों के बढऩे के साथ ही दिल्ली की आबोहवा बिगड़ गई और वायु प्रदूषण बढ़ गया। सुबह-सुबह दिल्लीवालों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कतों का सामना…
राज्यपाल अनसइया उइके पहुंची भिलाई… जोन-2 दुर्गामंच पर की देवी आराधना… समिति ने किया शॉल व स्मृति चिह्न से सम्मान
भिलाई। श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति जोन- 2 खुर्सीपार द्वारा नवरात्रि में शासन के दिशा निर्देशों के तहत देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में प्रति दिन देवी की आराधना की जा रही है। वहीं पंडाल में विशिष्ठ अतिथियों का आगमन भी हो…
अगर बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है तो उन्होंने 15 साल क्या किया?: तेजस्वी यादव
पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी सभा के दौरान नेताओं के बीच सियासी वार का दौर बढ़ता ही जा रहा है। तेजस्वी के 10 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर सत्तापक्ष के जदूय और भाजपा का पलटवार भी शुरू हो गया है।बीते दिनों…
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही कोरोना से मरने वालों की संख्या, दो दिन में 100 के करीब मरीजों की गई जान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में 100 के करीब मरीजों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग अलग कोविड अस्पतालों से 44 मरीजों ने दम तोड़ा है।…
मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम: किया घातक ‘नागÓ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के दौरान मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम आगे बढ़ गया है। भारत ने गुरुवार को वारहेड के साथ 'नागÓ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के अंतिम चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण सुबह 6:45 बजे…
भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस आईएनएस कावारत्ती… स्वदेशी निर्मित जहाज की यह हैं खासियत
विशाखापट्टनम (एजेंसी)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस स्वदेशी आईएनएस कावारत्ती सौंपी। यह प्रोजेक्ट-28 के तहत स्वदेश में निर्मित चार पनडुब्बी निरोधी जंगी स्टील्थ पोत में से आखिरी जहाज है। तीन युद्धपोत इससे पहले ही भारतीय नौसेना…
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, कोरोना का मुफ्त टीका और 19 लाख नए रोजगार का वादा
पटना (एजेंसी)। बिहार में अगले हफ्ते पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सभी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाद कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वहीं…
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 55838 नए मामले, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 68 लाख के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इस दौरान…
विवादित टिप्पणी पर कमलनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा की महिला प्रत्याशी पर विवादित टिप्पणी के चलते परेशानी में पड़ गए। चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा नेता व राज्य में मंत्री इमरती…
बड़ी खबर: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा…. कैबिनेट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का एलान हुआ। कैबिनेट ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस देने का फैसला किया है। कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए उत्पादकता…
चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश, कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से करें पालन
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक एडवायजरी जारी की है जिसमें उसने चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि आयोग ने भीड़ में अनुशासन बनाए रखने को लेकर दलों और उम्मीदवारों द्वारा की जारी ढिलाई…
कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही बंद किया जा सकता है। देश भर में डॉक्टरों द्वारा इस थेरेपी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। भारत में अगस्त में चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR, आईसीएमआर) द्वारा…
30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली तोहफा, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस
नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार ने दीवाली से पहले 30 लाख सरकारी कर्मचारियों (नॉन गजेटेड) को बोनस देने का फैसला किया है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इससे सरकार पर 3,737 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। मंत्री ने बताया कि विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र…
आटे के लिए मोहताज हो सकता है पाकिस्तान, गेहूं के आयात नहीं होने से बढ़ी इमरान सरकार की मुश्किलें
इस्लामाबाद (एजेंसी)। आतंकवादियों का पनाह देने वाले देश पाकिस्तान में आने वाले समय में आटे की किल्लत हो सकती है। इसका कारण है पर्याप्त गेहूं का आयात नहीं होना। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को गेहूं के आयात में देरी के लिए संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। आपको बताते चलें कि…


