गणतंत्र दिवस समारोह में हुए बदलाव, सिर्फ 25 हजार लोग होंगे शामिल, परेड नैशनल स्टेडियम पर ही होगी खत्म
नई दिल्ली (एजेंसी)। साल 2020 में कोरोना का खतरा पूरी दुनिया पर तो छाया ही रहा और अब इस खतरे की वजह से ही गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। हर साल 26 जनवरी को राजपथ पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की परेड की लंबाई…
टीएमसी सांसदों ने राष्ट्रपति से की प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी सांसद सुखेंदू शेखर रे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेज गवर्नर जगदीप धनखड़ को तुरंत पद से हटाए जाने की…
स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
संभल (एजेंसी)। नसबंदी के बाद पवांसा के सरकारी अस्पताल में महिलाओं को बेड नसीब नहीं हुए। इतनी सर्दी में उन्हें जमीन पर गद्दे बिछाकर लिटाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उनके घर भेजा गया। एक महिला को एंबुलेंस भी नहीं मिली। आशा वर्कर ने उसे निजी वाहन से घर भेजा।…
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
मुंबई (एजेसी)। महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के 3,018 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 19,25,066 हो गई है। जिसके मद्देनजर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 31 जनवरी 2021 तक के लिए राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंधों का विस्तार किया है।…
कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय की सोनिया गांधी को चिट्ठी : महाराष्ट्र में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सोनिया गांधी के नाम लिखी एक चिट्ठी से एक बार फिर से सियासत में उबाल देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए…
किसान आंदोलन: टावरों में तोडफ़ोड़ से डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित, अब तक दर्ज नहीं हुआ एक भी केस
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में किसानों की ओर से जियो के मोबाइल टावरों में तोडफ़ोड़ से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस हरकत में आई और टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही राज्य में संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को…
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। बता दें कि मंगलवार शुरू हुए इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को…
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
लखनऊ (एजेंसी)। दुष्कर्म एवं अन्य मामलों के आरोपी जेल में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके निजी चालक रामराज उर्फ छोटू के अमेठी स्थित घर में बुधवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ…
शीतलहर का कहर, हरियाणा और राजस्थान में जीरो डिग्री पहुंचा पारा
नई दिल्ली (एजेंसी)। पहाड़ों पर ताजा बर्फ के बाद मंगलवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। हरियाणा और हिसार के कुछ हिस्सों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर,…
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में 20,550 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। मंगलवार को दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल संक्रमण के 16,432 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों…
ममता को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार जल्द होगा भाजपा में शामिल
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मुनादी से पहले ही बड़े सियासी उठा-पटक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले शुभेंदु अधिकारी ने संकेत दिया है कि उनका पूरा परिवार जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकता है।…
राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में व्यापक पैमाने पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का कोई सवाल ही नहीं है। हमारे किसान प्रदर्शन कर रहे…
UK वाले नए वायरस से भारत में मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 20 हुई, सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध
नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए…
पाकिस्तान ने रची जम्मू को दहलाने की साजिश, वैष्णो देवी और पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता
जम्मू (एजेंसी)। पाकिस्तान कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी माहौल बिगाडऩे की साजिश रच रहा है। इसके लिए उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद लेने का षड्यंत्र बुना है। लश्कर अपने स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। सीमा पार से लगातार स्थानीय आतंकियों और मददगारों को इस बारे में निर्देश दिए…
फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन
महराजगंज (एजेंसी)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गाइडलाइन जारी कर एक जनवरी 2021 से सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने की योजना बनाई है। वहीं 31 दिसंबर के बाद बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टैक्स वसूल करने की तैयारी है। दूसरी तरफ भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब…


