ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: UK वाले नए वायरस से भारत में मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 20 हुई, सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

UK वाले नए वायरस से भारत में मचा हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 20 हुई, सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध

By @dmin
Published: December 30, 2020
Share
SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤
SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं।

कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। दिल्ली की एनसीडीसी लैब में 14 में से 8 नमूने नए स्ट्रेन के मिले हैं। वहीं बंगलूरू की निमहंस लैब में इसके संक्रमितों की संख्या सात है। कोलकाता और पुणे की लैब में कोरोना के नए रूप के एक-एक मामले मिले हैं। सीसीएमबी हैदराबाद में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।
कुल मिलाकर देश की 10 लैब में 107 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 20 मरीज कोविड के नए प्रकार से पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि यह आंकड़ा 29 तारीख तक की जांच का है। माना जा रहा है कि इसमें और इजाफा हो सकता है। सबसे पहले ब्रिटेन में मिला वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी पाया गया है।

सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध
ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।

बचाव के लिए नया क्या करें?
वायरस से बचाव के लिए पहले जैसे ही मास्क पहनना है। सैनिटाइजर का प्रयोग करें और 6 फुट की दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बस, ट्रेन और विमान यात्रा जितना हो सके कम करें। इससे बचाव संभव है।

वायरस के नए रूप के लिए किन लोगों की जांच होगी?
ब्रिटेन से 25 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर के बीच देश में लौटे 33 हजार लोगों की जांच होगी। इन लोगों में संक्रमण की पुष्टि होती है तो सभी के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच होगी जिससे पता चलेगा कि इनमें वायरस का कौन सा स्ट्रेन है।

ऐसे लोगों के संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी?
संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच होगी। आईसीएमआर के मानकों के अनुसार, इन लोगों को अलग-अलग केंद्रों पर स्वस्थ होने तक क्वारंटीन किया जाएगा।

नए स्ट्रेन में कुछ अलग लक्षण भी होते हैं?
नए स्ट्रेन में भी पुराने लक्षण ही हैं। सीडीसी ने 5 लक्षणों को लेकर लोगों को आगाह किया है जिसमें सांस संबंधी तकलीफ, उलझन, सीने में दर्द, थकान महसूस होना या सोने के बाद उठने में मुश्किल होना शामिल है।

यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां
बुखार या सांस संबंधी कोई तकलीफ है तो यात्रा न करें। यात्रा के दौरान मास्क और फेस शिल्ड लगाए रखें। संभव हो तो सिर पर सर्जिकल कैप और हाथ में दस्ताने पहनें, एयरपोर्ट या विमान के अंदर किसी को छूने से बचें, कम सामान लेकर चलें।

विभागों में भर्ती परीक्षा प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर
उतई में शुरू हुई राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता….. दोनों वर्गों में खेले गए विभिन्न मुकाबले
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर
हल्दी, गुलाब, चुकन्दर और गेन्दा के प्राकृतिक रंगों से होली को केमिकल फ्री बनाने की तैयारी… भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल, कर्नाटक में कई आईएसआईएस आतंकी मौजूद, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम: यूएन पाकिस्तान ने रची जम्मू को दहलाने की साजिश, वैष्णो देवी और पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता
Next Article राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?