हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया कि 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर हिना हनीफा को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भर्ती किया जाना चाहिए। हनीफा द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनु शिवरामन ने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति को एनसीसी में एनरोल कराने का…
वर्चुअल रैली में बोले शाह, बंगाल को गुंडाराज से मुक्त करना है
कोलकाता (एजेंसी)। आज गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और यहां दो जगहों पर रैली करने वाले हैं। हालांकि झारग्राम में रैली से पहले अमित शाह के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से उन्हें यहां वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित करना…
एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित
मुंबई (एजेंसी)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सचिन वाजे को गिरफ्तार…
अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
अयोध्या (एजेेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ। राम मंदिर की नींव भराई के लिए सोमवार को पूजन किया गया। अब गड्ढों की लेबलिंग का काम किया जा रहा है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में 10:55 बजे से ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने…
सबसे ज्यादा वोट नोटा हैं तो रद्द हो चुनाव, याचिका पर केंद्र को सुको का नोटिस
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र और ईसीआई को नोटिस जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि यदि किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में हृह्रञ्ज्र के पक्ष में अधिकतम वोट पड़े हैं तो चुनाव आयोग…
सुरक्षा बलों के लिए आईईडी लगाते वक्त हुए धमाके में नक्सली की मौत
रायपुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिविजन के मिरतुर पुलिस थाने के अंतर्गत…
इस साल पहली बार 26 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले बढ़कर दो लाख के पार
श्रीकंचनपथ न्यूज डेस्क/भिलाईपिछले साल मार्च में कोरोना जिस रफ्तार से बढऩे लगा इस साल भी मार्च में वहीं रूप दिखने लगा है। पिछले कुठ दिनों में कोरोना संक्रमण फिर से बढऩे लगा है। देश में कोरोना महामारी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में देश…
सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले
बिहार/किशनगंज (एजेंसी)। बिहार के किशनगंज में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत जिंदा जलने से हो गई। हादसा सोमवार तड़के हुआ। जानकारी के मुताबिक शहर के सलाम कॉलोनी के एक घर में सोमवार तड़के सिलेंडर फटने से भीषण आग भड़क गई।हादसे में जब तक लोग…
सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां
वल्र्ड डेस्क, रियाद (एजेंसी)। सऊदी अरब में काम कर रहे भारतीय कामगारों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब में प्रवासी मजदूरों को लेकर आज से नियमों में बदलाव किया गया है, जिसका वहां काम कर रहे लाखों भारतीय कामगारों का फायदा मिलेगा। अब सऊदी अरब में भारतीय कामगारों समेत…
कांग्रेस को घुसपैठियों में वोटबैंक नजर आता है, भाजपा ऐसी राजनीति नहीं करती-अमित शाह
दिसपुर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने रविवार को असम पहुंचे हैं। असम में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव असम के भविष्य…
रिपोर्ट पर आया चुनाव आयोग का फैसला- नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुआ ‘हमला’ साजिश नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक की। इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता पर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि नंदीग्राम में…
भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी समेत कई सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ केरल में…
पांच साल के भाई से झगड़े के बाद 10 साल की बालिका ने लगा ली फांसी
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हृदयविदारक घटना हुई है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में पांच साल के छोटे भाई से झगड़े के बाद फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा की 10 साल की बालिका ने जंगले से फंदा लटका कर फांसी लगा ली। बालिका की मौत से…
निजी स्कूलों को नया फीस कानून तोड़ने पर लगेगा दो से पांच लाख तक जुर्माना
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए बनाए जा रहे नए कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार के दिशा-निर्देश नहीं मानने वाले स्कूलों को निजी कानून के तहत 2 से 5 लाख तक जुर्माना भुगतना पड़ेगा। सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक…
पठानकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, सर्च अभियान भी चलाया
पठानकोट (एजेंसी)। पंजाब के पठानकोट में भारत-पाक सीमा के नजदीक ड्रोन देखे जाने की खबर है। डिंडा पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से यह ड्रोन गतिविधि की गई है। सीमा पर मुस्तैद जवानों ने जैसे ही पाकिस्तानी ड्रोन को देखा, वैसे ही उस पर फायरिंग की है। हालांकि फायरिंग के…


