दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत
अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के आनंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आनंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान…
एक और खतरा: इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज, जानें ब्लैक और व्हाइट फंगस से कितना घातक?
इंदौर (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर का कहर देश में घटना शुरू हुआ, लेकिन ब्लैक और व्हाइट फंगस ने कोहराम मचा दिया। अब मध्यप्रदेश के इंदौर में ग्रीन फंगस का पहला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के अरविंदो अस्पताल में 34 वर्षीय एक शख्स के फेफड़ों और साइनस में…
देश में कोरोना से राहत का दौर जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार 224 नए मामले…. 2 हजार 542 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना से राहत का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 62 हजार 224 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि बीते दिन की तुलना में थोड़े से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों…
नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
नई दिल्ली (एजेंसी)। नए आईटी नियमों का पालन न करना ट्विटर को भारी पड़ गया है। जानकारी मिली है कि भारत में अब ट्विटर ने कानूनी सुरक्षा का आधार गंवा दिया है। ट्विटर की ओर से 25 मई से लागू हुए आईटी नियमों का अनुपालन अब तक नहीं किया गया,…
बड़ी टूट की कगार पर की बसपा, एक और विधायक के बागी होते ही बनेगी नई पार्टी
लखनऊ (एजेंसी)। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे सियासी हलचल तेज हो रही है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी बड़ी टूट की कगार पर पहुंच गई है। बागी विधायकों ने नई पार्टी बनाने की तैयारी कर ली है। फिलहाल 11 विधायकों का साथ…
तस्करी कर लाई गई लड़की का रिटायर कलेक्टर घर से किया गया रेस्क्यू, दर्ज हो सकता है मामला
भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के गंजम के एक पूर्व जिला कलेक्टर के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 12 वर्षीय एक लड़की को चाइल्डलाइन एनजीओ द्वारा सोमवार को भुवनेश्वर में उनके घर से बचाया गया। ऐसे बच्चों को छुड़ाने वाले चाइल्डलाइन एनजीओ के निदेशक बेनुधर सेनापति ने…
एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह को मिली जिम्मेदारी
पटना (एजेंसी)। लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष…
कोरोना टीके से देश में पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल ने अपनी जांच में किया स्वीकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स का अध्ययन कर रहे सरकारी पैनल ने टीके के चलते एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। कोरोना वैक्सीन के चलते भारत में यह पहली मौत की पुष्टि की हुई है। AEFI (एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्युनाइजेशन) समिति ने 68…
लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी
चूरू (एजेंसी)। राजस्थान के चूरू में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में नौ करोड़ की लूट को अंजाम दिया। दरअसल, बदमाश लोन लेने के बहाने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय में घुसे और महज 12 मिनट में 17 किलो सोना व 8.92 लाख रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते…
टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
रायपुर। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने टूलकिट मामले की जांच और कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अब टूलकिट मामले में…
लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें
रांची (एजेंसी)। झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों पुलिस पर तंज कसते ये खास पोस्टर चर्चा में हैं। इन पोस्टरों में चोरी जैसी छोटी-मोटी वारदातों पर भी अंकुश लगाने में नाकाम झारखंड पुलिस की नाकामी का दर्द साफ झलक रहा है। दरअसल, लोग पुलिस से चोरी की घटनाओं की…
कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी
नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ को भारत में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया सूचकांक रिपोर्ट 2020-21 में यह घोषणा की गई है। केरल ने नीति आयोग के एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में…
75 दिनों बाद देश में कोरोना के इतने कम मामले: बीते 24 घंटों में सामने आए 60471 नए केस…. मौतों के आंकड़े में भी गिरावट
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण दूसरी लहर में राहत की खबर है। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 60 हजार 471 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि 75 दिनों के बाद सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक…
बड़ा हादसा टला: हुबली में लैंडिंग के दौरान फटा फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे मुसाफिर और क्रु मेंबर्स
हुबली (एजेंसी)। कर्नाटक के हुबली जिले में सोमवार (14 जून) शाम बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट…
तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज
भोपाल (एजेंसी)। पुलिसकर्मियों को कभी-कभी वर्दी न पहने रहने के कारण कितना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसका हालिया उदाहरण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला है। दरअसल, शहर में रविवार (13 जून) की देर रात बिना वर्दी में नशे में धुत तीन पुलिसवालों ने भोपाल के एएसपी…


