5 दिन बाद मिली कोरोना से थोड़ी राहत…. बीते 24 घंटे में सामने आए 31 हजार नए केस, स्वस्थ मरीजों की संख्या भी रही ज्यादा
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के लगातार 5 दिनों तक 40 हजार से ज्यादा केस मिलने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को देश भर में एक दिन में 30,941 नए केसों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार 40 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे, जिससे…
इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी, अमेरिका बोला- अपनी बात पर खरा उतरे तालिबान
काबुल/वॉशिंगटन (एजेंसी)। काबुल एयरपोर्ट के पास सोमवार को हुए रॉकेट हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इससे पहले भी इस्लामिक स्टेट ने एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ के बीच आत्मघाती हमला कराया था, जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 अमेरिकी…
एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में…
मेक इन इंडिया को मिलेगी बड़ी ताकत, सेना खरीदेगी 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर
नई दिल्ली (एजेंसी)। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट और 25 उन्नत हल्के हलिकॉप्टर (एएलएच) की खरीदारी…
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शिवसेना की सांसद भावना गवली के घर पर छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। यवतमाल-वाशिम की सांसद के खिलाफ पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने एक्शन लिया है।…
कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
काबुल (एजेंसी)। अमेरिका के साथ समझौते में तय हुआ था कि तालिबान किसी भी आतंकी को अफगानिस्तान की जमीन पर पनपने नहीं देगा, लेकिन आतंक का आका और तालिबान का सर्वोच्च कमांडर हैबतुल्ला अखुंदजादा कंधार में ही छिपा बैठा है। इसकी जानकारी खुद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दी है।…
अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी
लखनऊ (एजेंसी)। अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी…
भारत से सीधे नहीं लड़ पाएगा पाकिस्तान, अपनाई डेथ ऑफ थाउजेंड कट्स की नीति: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से पैदा हुए खतरे को लेकर कहा कि वह जानता है कि भारत के खिलाफ सीधे युद्ध नहीं लड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि 1965 और 1971 में मिली पराजय ने पूरी तरह यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान भारत के…
दांव पर लग गई है कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की जिंदगी, एससी ने कहा- महमारी ने कर दिया तबाह
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना ने कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है और यह दिल दहला देने वाला है कि महामारी के दौरान माता-पिता या माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों का अस्तित्व दांव पर है। कोर्ट ने हालांकि केंद्र और राज्यों द्वारा प्रदान…
काबुल में फिर हमला: दागे गए पांच रॉकेट, अमेरिकी अधिकारी बोले- मिसाइल डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह एक बार फिर हमला किया गया है। एयरपोर्ट के पास पांच रॉकेट दागे गए हैं। सुबह करीब 6.40 बजे रॉकेट्स से हमला किया गया है। रॉकेट्स के कारण अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठने लगे, कई जगह आग भी लग गई…
कोरोना ने बढ़ाई चिंता: देश में लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस…. बढ़ रहे सक्रिय मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। पहले केवल केरल से अधिक केस आ रहे थे लेकिन अब कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना के मामलों में उछाल देखा…
पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
पुंछ-जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना की पुष्टि सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने की है। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के नियंत्रण रेखा…
अमेरिकी अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट पर फिर बड़ा धमाका, मकानों पर रॉकेट से किया गया हमला, देखे विडियो
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक बार फिर धमाका हुआ है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर आईं कुछ तस्वीरों में एयरपोर्ट के पास काफी धुआं देखा जा सकता है। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…
पोस्ट कोविड के बाद इस संक्रमण ने बढ़ाया अब टेंशन, अभी तक चार बच्चों ने तोड़ा दम
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। देश में कोरोना का आंकड़ा एक बार फिर 45 हजार के पार है, जबकि मौत की संख्या भी बढऩे लगी है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना से सबसे ज्यादा बुरा हाल केरल का है। केरल में रोजाना 30 हजार नए मामले सामने आ रहे…
प्रतिक्रिया: प्रधानमंत्री के बयान को सिब्बल ने सराहा, लेकिन बोले- किसी धर्म विशेष के लोगों पर प्रतिबंध न हो
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा था कि दुनिया में कहीं भी भारतीय नागरिकों को अगर समस्या हुई है तो भारत ने आगे बढ़कर उनकी मदद की है। इसमें उन्होंने कोरोना काल और अफगानिस्तान का उदाहरण भी दिया था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल…


