ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सोमवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब रिवाल्वर पड़ा मिला।

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मार ली है।

उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा गया है। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक सोमवार को करीब 1:30 बजे विशंभर दयाल बापू भवन के आठवें फ्लोर पर स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे और कमरा बंद करके खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर विश्वंभर दयाल को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डोरी में लगी थी रिवाल्वर व पास में मिला मोबाइल फोन
डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग के मुताबिक दोपहर एकाएक अपर मुख्य सचिव के कक्ष से गोली चलने की आवाज सुनते ही पड़ोस के दफ्तर में काम कर रहे एक निजी सचिव उनके कक्ष में पहुंचे। कक्ष में खून से लथपथ हालत में विश्वंभर दयाल पड़े थे। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विश्वंभर दयाल को गंभीर हालत में लोहिया ले जाया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार विष्ट, एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निजी सचिव ने कनपटी पर सटा कर खुद को गोली मारी है। रिवाल्वर में डोरी लगी थी। इसलिए संभावना है कि रिवाल्वर उनकी लाइसेंसी है। घटना की विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

किसी से फोन पर कर रहे थे बात
सूत्रों के मुताबिक निजी सचिव विश्वंभर दयाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारी। फोन नीचे ही पड़ा था। पुलिस की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वह किससे बात कर रहे थे। ऐसा कौन का कारण था कि वह छुट्टी के दिन दफ्तर पहुंचे।

ड्रैगन की दखलंदाजी: क्या लद्दाख में फिर से बढ़ रहा तनाव? वायुसेना प्रमुख पहुंचे लेह एयरबेस
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने तोड़ा था मोबाइल… अब सीएम भूपेश के निर्देश पर युवक को दिया जाएगा नया मोबाइल
Good News : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियां, अब इस विभाग में होंगी 440 पदों पर भर्तियां
10 लाख की लागत से सेक्टर 2 में डोम शेड का होगा निर्माण…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses शहर को 10 करोड़ से मिलेंगे दो आउटडोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल…. विधायक वोरा ने कहा पटरी पार के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Next Article कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?