थूक से रोटी सेकने का वीडियो वायरल, होटल का कुक गिरफ्तार, देखें VIDEO
गाजियाबाद (एजेेंसी)। गाजियाबाद के भाटिया मोड़ स्थित एक ढाबे पर थूक लगाकर तंदूर की रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो का संज्ञान लेकर ढाबे पर प्रदर्शन कर इसे बंद कराया। मामले में हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने…
भंवरी कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, कुछ दिन पहले ही मिली थी बेल
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का रविवार सुबह निधन हो गया। 69 वर्षीय मदेरणा कैंसर की बीमारी से पीडि़त थे। महिपाल मदेरणा का नाम जोधपुर जिले की एएनएम भंवरी देवी के किडनैपिंग और मर्डर केस में सुर्खियों में आया था। उस वक्त मदेरणा राजस्थान के जल-संसाधन मंत्री…
तबाही के हथियार बनाने में जुटा चीन, अंतरिक्ष में किया महाविनाशक मिसाइल का परीक्षण
वॉशिंगटन (एजेंसी)। दुनिया पर अपना दबदबा बनाए रखने की चाहत में अंधे हो चुके चीन ने अब अंतरिक्ष की ओर पैर बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने अंतरिक्ष से नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया। रिपोर्ट में कई सूत्रों के…
अब भोपाल में सिरफिरे ने भीड़ पर चढ़ा दी कार… दुर्गा विसर्जन करने जा रहे थे लोग… एक की मौत, कई घायल
भोपाल (एजेंसी)। पहले लखीमपुर खीरी, फिर जशपुर और अब भोपाल में कार से रौंदने की घटना सामने आई है। बजारिया थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में एक युवक ने तेज रफ्तार कार घुसा दी। कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
केरल में बारिश व बाढ का कहर: अब तक नौ की मौत, 20 से ज्यादा लापता…. रेस्क्यू में जुटी सेना
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग लापता हैं। रेस्क्यू के लिए सेना…
दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला…. वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़… जाने क्या है पूरा मामला
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां शनिवार रात दुर्गा विसर्जन कर घर लौट रही भीड़ पर एक अज्ञात समूह ने देसी बम से हमला कर दिया गया। बम की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई।…
तालिबानी संकट पर मंथन: अफगान मुद्दे पर दिल्ली में होगी एनएसए की बैठक, पाकिस्तान को भी मिला न्योता
नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के बाद से अमेरिका, रूस और चीन जैसे कई बड़े देशों की बैठक लगातार जारी है। इसी क्रम में अब भारत भी दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों(एनएसए) की बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में पाकिस्तान और रूस को भी आमंत्रित…
‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां शराबबंदी की तैयारी में है वहीं इनके एक मंत्री इस अभियान पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। दरअसल, भूपेश सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा ने एक विवादित बयान दे दिया है। दरअसल अनिला ने पुरुषों से कहा कि एक छोटा पेग…
किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग
नई दिल्ली (एजेंसी)। सिंघु बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इसे लेकर अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में लखबीर सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए शीर्ष अदालत से उस…
कौन बनेगा नया कांग्रेस अध्यक्ष: राहुल गांधी के नाम पर सब राजी, नेताओं की मांग पर बोले- विचार करूंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष होना तय माना जा रहा है। हालांकि अगले साल इसके चुनाव होंगे। लेकिन शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस प्रस्ताव पर तकरीबन सभी नेताओं ने हामी भर दी है।…
लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका, राहुल गांधी, जाने कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में जुलूस पर कार चलाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। राज्य की कांग्रेस सरकार पर विपक्षी दल निशाना साध रहा है। सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की तरह ही जशपुर में भी पीडि़त परिवार…
एक करोड़ के इनामी नक्सली को जिंदा नहीं पकड़ पाई पुलिस, बीमारी से चली गई जान
बीजापुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत हो गई है। इस नक्सली नाम अक्कीराजू था। बीमारी के चलते बीजापुर के जंगल में उसकी जान गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुदंरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। अक्कीराजू की मौत की खबर पुलिस को गुरुवार…
ड्रैगन की दखलंदाजी: क्या लद्दाख में फिर से बढ़ रहा तनाव? वायुसेना प्रमुख पहुंचे लेह एयरबेस
नई दिल्ली (एजेंसी)। वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर तनावपूर्ण हालातों के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार को लद्दाख पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने चीन से सटी सीमाओं पर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। वायुसेना प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन ने पूर्वी…
जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ा प्रहार, लश्कर का खूंखार कमांडर उमर मुश्ताक ढेर, टॉप 10 दहशतगर्दों में था शामिल
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को शनिवार को भी बड़ी कामयाबी मिली। पांपोर एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को मार गिराया है। उसका एक अन्य साथी भी ढेर कर दिया गया है। एनकाउंटर के बाद मौके…
मूर्ति विसर्जन के बाद तीन भाई यमुना में डूबे, एक का शव बरामद
बल्लभगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के बल्लभगढ़ में यमुना में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन करने के बाद नदी में डूबे तीन चचेरे भाइयों में एक किशोर का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। बरामद किए गए शव की…


