50 के ऊपर हैं लक्षण महसूस कर रहे हैं तो जांच कराने में जरा भी वक्त न गंवाएं… जाएं फीवर सेंटर… सजगता बरती तो कोरोना पर नियंत्रण होगा आसान
दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण नजर आते ही जांच कराएं। कलेक्टर ने विशेषकर गंभीर बीमारी वाले और पचास वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे कोरोना…
सुभाष नगर में कलेक्टर ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था का किया निरीक्षण…. व्यवस्था से संतुष्ट दिखे पॉजिटिव मरीज
दुर्ग। जिले में 976 पाजिटिव अभी होम आइसोलेशन में हैं। इन तक स्वास्थ्य अमला कैसे पहुंच रहा है। इन्हें किस तरह की सुविधा मिल रही है इसकी मानिटरिंग के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सुभाष नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने देखा कि पाजिटिव मरीजों के घर के सामने…
रेलवे लाइन के किनारे 48000 झुग्गियों में रहने वालों को बड़ी राहत…. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- फिलहाल नहीं हटाएंगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनीं झुग्गियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को दी। सरकार ने अदालत में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय, रेल मंत्रालय…
हैसटैग भिलाई कैनडू के संस्थापक अतुल पर्वत ने लॉन्च किया हमर भिलाई सिंबॉल… ग्लोब चौक की सुंदरता में लगे चार चांद
भिलाई। ग्लोब चौक सेक्टर 10 में पर्वत फाउंडेशन एवं ब्लूडी स्टूडियोज द्वारा हमर भिलाई मॉडल का स्थापना किया गया। भिलाई शहर की सुंदरता को निखारने हेतु यह मॉडल स्थापित किया गया है, जो चौक का आकर्षण केंद्र होगा एवं रात्रि को और भी देखने योग्य होगा। पर्वत फाउंडेशन हैसटैग भिलाई…
शराब दुकान में 14 लाख की लूट, 4 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
धमतरी। रविवार की रात्रि शराब दुकान में करीब 14 लाख की सनसनीखेज लूट हो गई। चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटेरों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां देशी शराब…
भाजपा की संवाद परिचर्चा: सांसद विजय बघेल रु-ब-रू हुए हुडको के लोगों से…. जानी समस्या और समाधान का दिलाया भरोसा
भिलाई। सियान सदन हुडको में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद विजय बघेल का अभिनन्दन व पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद ने हुडको क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता…
बीएसपी के मेन गेट पर सीआईएसएफ कंट्रोल रूम के टायलेट से निकला कोबरा… ड्यूटी इंचार्ज की सक्रियता से टला खतरा
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट के पास सीआईएसएफ के नियंत्रण कक्ष में उस समय अफरातफरी मच गई जब सीआईएसएफ कंट्रोल रूम के टॉयलेट से कोबरा सांप निकला। टॉयलेट के दीवार पर कोबरा सांप फन उठाए बैठा था। इससे पहले की कोबरा किसी को डसता ड्यूटी इंचार्ज नवाजुल हक…
भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 92,071 नए मामले, 1,136 मरीजों की गई जान
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 92,071 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस के कारण 1,136 मरीजों की मौत हो…
पीएम मोदी ने भरा जवानों में जोश: बोले- संसद एक स्वर में खड़ा है सेना के साथ
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में जारी कोरोना वायरस महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से कह कि कोरोना भी है और कर्तव्य भी है। सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना। उन्होंने भारत…
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: 2228 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 64 हजार के करीब पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
भिलाई। प्रदेश में लगातार कोरोना ब्लास्ट हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी वायरस का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के हर जिलों से कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। अब तो हालात यह हो गए हैं कि…
जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में कल से 3 काउंटर और होंगे शुरू…. आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड और बढ़ेंगे… कलेक्टर ने दिए निर्देश
दुर्ग। सोमवार से जिला अस्पताल के फीवर सेंटर में 3 काउंटर आरम्भ हो जाएंगे। इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पुन: जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां वे कैसुअल्टी वार्ड भी पहुंचे। यहां 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया…
अंबेडकर अस्पताल के चिकित्सक सुंदरानी ने कहा: रैपिड एंटिजेन टेस्ट पॉजिटिव आने पर दोबारा आरटीपीसीआर या टूनाट टेस्ट की जरूरत नही
रायपुर। कोविड 19 को लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुंदरानी ने कहा कि कोरोना को लेकर आम जनता में अनेक भ्रांतियां भी हैं। डॉ सुंदरानी का कहना है कि कोरोना का पता लगाने के लिए किए जाने वाला टेस्ट रैपिड एंटिजेन टेस्ट यदि पॉजिटिव आता है…
रायपुर के मोवा इलाके में बीती रात हुई ऐसी चोरी…. पुलिस हैरान कि क्या ऐसा भी होता है… जाने क्या हुआ ऐसा
रायपुर। राजधानी के मोवा क्षेत्र में बीती रात एक ऐसी चोरी हुई जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने इस मामले में अपराध तो दर्ज कर लिया है लेकिन इस सोच में है कि क्या ऐसा भी होता है। दरअसल मामला ऐसा है कि चोरों ने चोरी…
संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच लोकसभा के पांच सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का…
पीएम मोदी बोले- अब भी है कोरोना संक्रमण, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
पटना (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार को तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की सौगात दी। इस परियोजना में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल हैं। उन्होंने 17 फरवरी 2019 को इन पाइपलाइन का शिलान्यास किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री…


