ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले- अब भी है कोरोना संक्रमण, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले- अब भी है कोरोना संक्रमण, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं

By @dmin
Published: September 13, 2020
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

पटना (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार को तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की सौगात दी। इस परियोजना में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल हैं। उन्होंने 17 फरवरी 2019 को इन पाइपलाइन का शिलान्यास किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे ऊपर कहीं न कहीं बिहार का कर्ज है। उन्होंने बिहार को ऊर्जा का पावरहाउस करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संक्रमण आज भी हमारे बीच मौजूद है। उन्होंने कहा जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश और बिहार में गैस आधारित व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। इतना ही नहीं इन प्रोजेक्ट्स में जितने लोग पहले काम कर रहे हैं, वो तो वापस लौटे ही हैं, इनकी वजह से रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। कोरोना संक्रमण अभी भी हमारे बीच में मौजूद है। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दूरी। साबुन से हाथ की नियमित सफाई। यहां-वहां थूकने से मनाही। चेहरे पर मास्क। इन जरूरी बातों का हमें खुद भी पालन करना है और दूसरों को भी याद दिलाते रहना है।

पीएम ने कहा कोरोना के इस कालखंड में अब एक बार फिर पेट्रोलियम से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों ने गति पकड़ ली है। इतनी बड़ी वैश्विक महामारी देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेकों परेशानियां लेकर आई है। लेकिन इन परेशानियों के बाद भी देश रुका नहीं है, बिहार रुका नहीं है, बिहार थमा नहीं है। बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी, ये भी जगजाहिर है। गांवों में दो-तीन घंटे बिजली आ गई तो भी बहुत माना जाता था। शहर में रहने वाले लोगों को भी 8-10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिलती थी। आज बिहार के गांवों में, शहरों में बिजली की उपलब्धता पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि बिहार देश की प्रतिभा का पावरहाउस है, ऊर्जा केंद्र है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। बिहार के युवाओं की यहां की प्रतिभा का प्रभाव चारो तरफ है। भारत सरकार में भी बिहार के कितने बेटे-बेटियां हैं जो देश की सेवा कर रहे हैं। जो समाज में हाशिए पर थे, पीडि़त थे, वंचित थे, पिछड़े थे, अतिपिछड़े थे, उन्हें कोई पूछता नहीं था। उनके दु:ख, उनकी तकलीफों को देखकर भी नजरअंदाज कर दिया जाता था। लेकिन बिहार में अब ये अवधारणा बदल चुकी है। एक समय था जब बिहार में एलपीजी गैस कनेक्शन होना बड़े संपन्न लोगों की निशानी होता था। एक-एक गैस कनेक्शन के लिए लोगों को सिफारिशें लगवानी पड़ती थीं। जिसके घर गैस होती थी, वो माना जाता था कि बहुत बड़े घर-परिवार से है। गैस कनेक्टिविटी से जहां एक तरफ फर्टिलाइजर, पावर और स्टील इंडस्ट्री की ऊर्जा बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ सीएनजी आधारित स्वच्छ यातायात और पाइप से सस्ती गैस आसानी से लोगों के किचन तक पहुंचेगी। इसी कड़ी में आज बिहार और झारखंड के अनेक जिलों में पाइप से सस्ती गैस देने की शुरुआत हुई है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिखी होली की मस्ती, बीएसएफ के जवानों संग होली खेलने पहुंचे आईजी आनंद प्रताप सिंह
आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले
छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत नवसाक्षर परीक्षा का निरीक्षण, सहायक संचालक ने शिक्षार्थियों को दिया प्रोत्साहन
देश की अखंडता को जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा, इसलिए भारत जोड़ो अभियान पड़ी – जितेंद्र साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel reviewed the security, law and order in Naxalite affected districts सीएम बघेल ने की नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा, कानून और व्यवस्था की समीक्षा… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित यह रहे मौजूद
Next Article In the Lok Sabha, the pay cut bill passed संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?