मंत्री भेंड़िया ने दी कई विकास कार्यों की सौगात, धान खरीदी केन्द्रों का भूमिपूजन और स्कूल भवनों का किया लोकार्पण
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने रविवार को बालोद जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडी ब्लाक में विभिन्न ग्रामों का दौरा कर नागरिकों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के…
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका कोरोना से लड़ने में 70% प्रभावी, ट्रायल के आंतरिक एनालिसिस परिणाम जारी
नई दिल्ली | कोरोना वायरस के एक साल पूरे होने के बाद विभिन्न कंपनियों की वैक्सीन ट्रायल के परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका, AZD1222, को कोरोना के खिलाफ 70 प्रतिशत प्रभावी बताया जा रहा है। यूके और ब्राजील में प्रकाशित वैकसीन के 2/3 क्लीनिकल ट्रायल के डाटा…
SC ने कोरोना पर सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम से मांगा हलफनामा
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। नवंबर में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद से कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात…
संजय राउत ने ‘लव जिहाद’ को बताया बंगाल चुनाव का मुद्दा, बोले- पहले नीतीश बिहार में लागू करें फिर महाराष्ट्र के बारे में शिवसेना सोचेगी
मुंबई (एजेंसी)। देश में 'लव जिहाद' को लेकर एक नई बहस छिड़ चुकी है। बीजेपी शासित कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून पारित कराने की तैयारी चल रही है। वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों ने इसका विरोध किया है। इस मामले में जब शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत…
साउथ की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने घोषित किया 2020 की नेशनल क्रश
कन्नड़ सिनेमा की ख़ूबसूरत और लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस को उस वक्त बड़ा सरप्राइज़ मिला, जब सर्च इंजिन गूगल ने एक्ट्रेस को National Crush Of India 2020 Female घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है। इसके बाद ट्विटर पर…
कोविड टीके के परिवहन के लिए हवाईअड्डे, विमान और कार्गो कंपनियां तैयारी में जुटीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोविड-19 टीका बन जाने के बाद उसके तुरंत परिवहन के लिए भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें और तापमान नियंत्रित क्षेत्र तैयार रखे जा रहे हैं। हवाई मार्ग से माल परिवहन करने वाले ऑपरेटरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे समय में जब भारत…
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1748 नए कोरोना मरीज, 13 लोगों की हुई मौत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत और मरीज दोनों की रफ्तार तेज होने लगी है। आज प्रदेश में जहां 24 घंटे में 13लोगों की मौत हुई है, तो वहीं प्रदेश में 1748 मरीज मिले हैं। वहीं कुल 921 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव…
देव दीपावली पर पीएम मोदी देंगे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात, गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी होंगे शामिल
वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन परियोजना की सौगात देंगे। 30 नवंबर को पीएम मोदी अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे और मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी पुलिस चौकी के सामने पांच हजार लोगों की मौजूदगी में जनसभा कर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सारनाथ में…
स्वदेशी ‘अस्त्र’ से लैस होगा तेजस, जल्द होगा ध्वनि से चार गुना तेज मिसाइल का परीक्षण
नई दिल्ली (एजेंसी)। हवा से हवा में मार करने वाली और ध्वनि से चार गुना तेज रफ्तार वाली देश की पहली स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' का परीक्षण जल्द ही स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से किया जाएगा। दरअसल, लद्दाख सीमा पर चीन से बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार अपनी सैन्य ताकत…
जज्बे को सलाम: फर्ज के लिए रोज 18 किमी नाव चलाकर जाती है ये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
नंदुरबार/महाराष्ट्र (एजेंसी)। महाराष्ट्र के नंदुरबार की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेलू वासवे, 6 साल से कम उम्र के बच्चों और आंतरिक गांवों में गर्भवती के लिए रोजाना 18 किमी तक नाव चलाकर जाती हैं। वह कहती हैं, रोजाना इतनी दूर जाना कठिन है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि बच्चे और गर्भवती…
जिन हाथों से होती थी कचरे की बिनाई अब उसी से होने लगी है कपड़ों की सिलाई
रायपुर। एक बच्चे की मां गौरी सोनी की सुबह हमेशा कूड़े-कचरे के बीच होती थी। जब शाम का सूरज ढलने लगता था, तब वह कूड़े-कचरे की ढेर से निकलकर घर को लौटती थी। कमोवेश सुजाता साहू की जिंदगी भी गौरी जैसी ही थी। सूरज निकलने से पहले और अस्त होने…
दाई-दीदी क्लीनिक में 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज
रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित दाई दीदी क्लीनिक में राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी में 100 से अधिक महिलाओं ने अपना इलाज कराया। इलाज कराने आए महिलाओं ने दाई-दीदी क्लीनिक को अपने मोहल्ले में देखकर खुशी जाहिर की और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपना…
ऑक्सफोर्ड का टीका जनवरी अंत तक, पीएम मोदी कल करेंगे वितरण पर बैठक
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत की खबर आई है। जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में देश को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का पहला लॉट मिल सकता है। भारत में चार दवा कंपनियां अपने टीकों के क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे या तीसरे चरण में हैं। टीके…
देश में कोरोना: मिले 44059 संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 44,059 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि रविवार को 45,209 संक्रमित मिले। वहीं, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार पहुंच गई है। दूसरी तरफ, सक्रिय मामलों की…
नगरोटा एनकाउंटर: 200 मीटर लंबी सुरंग के सहारे आतंकियों ने की थी भारत में घुसपैठ, जीपीएस की मदद से किया सीमा पार
जम्मू (एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि 19 नवंबर के नगरोटा मुठभेड़ में मारे गए चार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी वास्तव में 200 मीटर लंबी सुरंग के जरिए पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुए थे। बताया गया है कि आंतकवादियों ने पेशेवर रूप से…


