Big news : सरपंच से ग्रामीणों का विवाद, रातभर घुघुवा में जमकर हुआ बवाल…. गुस्साई महिलाओं ने फूंक दी गाड़ी
भिलाई। पाटन के घुघुआ में दो पक्षों के विवाद के बाद सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। इस दौरान यहां पर जमकर बवाल हुआ। सरपंच परिवार व ग्रामीणों के बीच वाद विवाद- गाली गलौच शुरू हो गई। इसकी सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और…
भेंट मुलाकात में भिलाई विधायक ने खोला सौगातों का पिटारा, इस बस्ती में बनेगी पानी की टंकी, कच्ची सड़क पर लगेगा पेवर ब्लॉक
भिलाई. भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने बनी बस्ती में भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों के बीच पहुंचकर कई सौगात दी। रहवासियों की मांग पर उन्होंने यहां पानी की टंकी सहित कच्ची सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने की घोषणा की है। शुक्रवार सुबह-सुबह बस्ती में पहुंचे…
नहाए-खाए की रस्म के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने खाया सात्विक भोजन, कल होगा खरना
भिलाई. नहाए-खाए की रस्म के साथ शुक्रवार से छठ पर्व की शुरुआत हो गई। इस महापर्व के पहले दिन छठ व्रती ने घर को शुद्ध कर अपने लिए सात्विक भोजन बनाया। व्रतधारी ने लौकी, चने की दाल और चावल खाकर व्रत की शुरुआत की। अब अगले चार दिनों तक घर…
SAIL चेयरपर्सन सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची भिलाई, BSP में कामकाज की करेंगी समीक्षा, इस मंदिर को लेंगी गोद
भिलाई. सेल चेयरपर्सन सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार की देररात भिलाई पहुंची। एक साल बाद सेल चेयरपर्सन का भिलाई दौरा है। वे भिलाई स्टील प्लांट में कामकाज की समीक्षा करेंगी। साथ ही शुक्रवार को देवबलौदा भी जाएंगी। जहां पुरातत्व से जुड़ी वस्तुओं को सहेजने का काम अपने जिम्मे…
Breaking News : उतई में युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव… जांच में जुटी पुलिस
भिलाई। उतई थाना क्षेत्र में एक लकड़ी व्यापारी की हत्या कर दी गई। लकड़ी व्यापारी का शव यहां के धौराभाठा (परसाही) गांव के खदान के पास मिला। मृतक की पहचान ईश्वर साहू (36) निवासी अंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परसाही में एक लकड़ी…
छठ महापर्व के लिए निगम ने कराई तालाबों और घाटों की सफाई, सुबह-सुबह निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त, कहा नहीं रहनी चाहिए कोई कमी
भिलाई. छठ त्योहार के मद्देनजर भिलाई निगम प्रशासन का अमला शहर के तालाबों और परिसर की सफाई में जुट गया है। आयुक्त रोहित व्यास ने छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की व्यापक सफाई कराने के निर्देश सभी जोन के अधिकारियों को दिए हैं। निर्देश के परिपालन में युद्ध स्तर…
शिवनाथ एनिकट में मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका… सामने आई यह बड़ी वजह
दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के बेलौदी गांव में शिवनाथ एनिकट में गुरुवार को युवक का शव तैरता दिखाई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जेवरा सिरसा पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का रेस्क्यू शुरू किया। लगभग एक घंटे…
Big Breaking : बदले गए दुर्ग सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश क्षत्री, एसएस तिग्गा को मिली जिम्मेदारी
भिलाई। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने प्रदेश के सेंट्रल जेल के अफसरों का तबादला किया गया है। राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर सेंट्रल जेल के अफसरों का तबादला किया गया है। सेंट्रल जेल दुर्ग के अधीक्षक योगेश क्षत्री का सेंट्रल जेल रायपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह…
नहाए-खाए की रस्म के साथ कल से होगी महापर्व छठ की शुरुआत, तालाबों में सजने लगी बेदियां
भिलाई। सूर्य की आराधाना का पर्व 'छठ की तैयारी शहर में शुरू हो चुकी है। यूपी-बिहार वासियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़वासी भी इस महापर्व को लेकर उत्साहित है। दीपावली बीतने के बाद गुरुवार सुबह से ही तालाबों में छठ को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। खासकर तालाब के किनारे बनी…
फल मंडी में टला बड़ा हादसा : सूखे पेड़ में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने फैलने से पहले पाया काबू
भिलाई। पावर हाउस फलमंडी में बुधवार आधीरात को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक सूखे पेड़ में आग लग गई जो तेजी से फैल रहा था। इससे पहले की आग दुकानों तक पहुंचती फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रात में ही एक और…
भाई दूज, यम द्वितीया आज, यमराज से बहन यमुना ने मांगा था ये वर, इसलिए यमुना में स्नान से धुल जाते हैं सारे पाप
भिलाई. दीपावली के पांचवे दिन आज भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का त्योहार दीपावली के बाद मनाया जाता है। भाईदूज को यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है। भाईदूज के त्योहार के मौके पर बहनें…
धारदार हथियार दिखाकर नेशनल हाइवे पर स्कूटर सवार से 25 हजार की लूट, ऐसे पकड़ा गया बदमाश आरोपी
भिलाई. नेशनल हाइवे पर धारदार हथियार दिखाकर गाड़ी रूकवाकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को सुपेला पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूटर सवार युवक से 25 हजार रुपए लूट लिए थे। जिसकी शिकायत पीडि़त ने सुपेला थाने में की थी।…
पूरी रात फंदे पर लटका रहा BSP ठेका श्रमिक का शव, पुलिस उतारने पहुंची तो परिजनों ने किया जमकर हंगामा
भिलाई. बीएसपी ठेका श्रमिक का फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बेटे की ऐसी हालत देखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते पूरी रात शव फंदे पर ही लटकी रही। भिलाई स्टील प्लांट के नंदिनी माइंस के मेंटेनेंस ऑफिस के सामने एक बीएसपी ठेका…
लोक आस्था का गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे: सीएम बघेल
दुर्ग। अन्नकूट के नाम से भी पहचाने जाने वाली गोवर्धन पूजा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम बैलोदी में अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव…
दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, जोरदार धमाके से दहले लोग
दुर्ग. दुर्ग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया है।…


