Crime

Latest Crime News

बाइक की फ्रंट पर गर्लफ्रेंड को बिठाकर स्टंटबाजी, एसपी शशिमोहन सिंह के हत्थे चढ़ा प्रेमी जोड़ा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशिमोहन सिंह ने नेशनल हाइवे पर स्टंटबाजी कर रहे प्रेमी जोड़े को पकड़कर जमकर खबर ली। दरअसल एसपी शशिमोहन अपनी कार पर सवार कुनकुरी से लौट रहे थे इस दौरान कुनकुरी की ओर प्रेमी जोड़ा बाइक पर जा रहा था। युवक द्वारा बाइक…

छत्तीसगढ़ में बैकफुट पर नक्सली : सुबह से जारी मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर !… बड़े लीडर्स फोर्स के घेरे में

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह से जारी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अब तक सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को  मार गिराया है। धुर नक्सल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं।…

Bhilai Breaking : सेंट्रल एवेन्यू में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला आरक्षक घायल… हालत गंभीर

भिलाई। सेक्टर-1 के पास सेंट्रल एवेन्यू में गुरुवार देर रात सीआईएसएफ की दो महिला आरक्षक हादसे का शिकार हो गई। हॉस्टल लौट रही दोनों महिला आरक्षकों को सामने से एक कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दोनों दूर जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों को…

CG Crime : सूने मकान में चोरी और गोवा में जश्न, नकदी व जेवर पर किया था हाथ साफ… एक माह बाद पकड़ाए मामा-भांजा

जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शातिर मामा-भांजा को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। सूने मकान रेकी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरी के पैसों से अय्याशी करने गोवा का टूर भी…

CG News : आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था 19 क्विंटल डोडा, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर

महासमुंद। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने डोडा तस्करों को पकड़ने में सफालता पाई है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते राजस्थान ले जा रहे तस्कर से 19 क्विंटल से ज्यादा का डोडा जब्त किया गया। तस्कर बड़ी ही चालाकी से डोडा से भरी बोरियों को ट्रक में आलू की बोरियों के…

पति-पत्नी सहित 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल

सुकमा। जिले में पुलिस की पुनर्वास निति से प्रभावित होकर 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बस्तर में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी…

Durg Crime : शराब की दुकान में शराब खरीदने को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर भागा बदमाश

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में शराब खरीदने को लेकर विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शराब खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो एक चाकू से गले में वार कर दिया।…

CG Breaking : कोरबा में पति-पत्नी व मासूम की हत्या से मचा हड़कंप, बंद कमरे में मिली तीनों की लाशें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति-पत्नी व मासूम की हत्या से हड़कंप मच गया। घटन उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा की है। बंद कमरे में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस…

CG breaking : वोटिंग की वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत हो रहे मतदान के दौरान एक वोटर को मतदान की वीडियो क्लिप इंस्टा पर शेयर करना भारी पड़ गया। इस मामले में चुनाव अधिकारी ने संज्ञान लिया और इंस्टा यूजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में सिविल लाइन…

CG News : मतदान दलों को सुरक्षाबल देने लगाई ड्यूटी तो जुआ खेलने लगे सिपाही, एसपी ने किया निलंबित

बिलासपुर। मतदन दलों को सुरक्षा बल उपलब्ध कराने जिन सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाया गया वे काम के समय जुआ खेलने लगे। यह घटना कोनी स्थित सुरक्षा बल वितरण केन्द्र की है। जुआ खेलते पकड़ाये जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरक्षक अविनाश…

Bhilai Breaking : नशे की लत ने बनाया चोर, शहर में घूम घूमकर चुराते थे बाइक… नाबालिग सहित दो शातिर गिरफ्तार

भिलाई। शहर में इन दिनों मोटर साइकिल की चोरियों की शिकायतें बढ़ गई हैं। लगातार भीड़भरे इलाकों से वाहन चोरियां हो रही हैं। इसे देखते हुए दुर्ग एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा ऐसे चोरों पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच सुपेला पुलिस व एन्टी क्राईम एवं सायबर…

Bhilai Breaking : चाट गुपचुप वाले लाखों की ठगी, शातिर ने कॉल कर कहा मैं तुम्हारा मकान मालिक बोल रहा हूं

भिलाई। सुपेला क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले चाट गुपचुप ठेला लगाने वाले शख्स से लाखों की ठगी हो गई। शख्स के पास एक फोन आया और सामने वाले ने कहा कि मैं तुम्हारा मकान मालिक बोल रहा हूं। अत्यंत आवश्यकता बता कर चाट गुपचुप वाले से लगभग…

Big news : ईडी की रेड में झारखंड के मंत्री के निज सचिव के घर मिला नोटों का अंबार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में सोमवार को सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। छापेमारी में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि अबतक 20…

Big news : दंतेवाड़ा में 35 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन इनामी नक्सली भी शामिल

लोन वर्राटू अभियान व पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा शासन की ‘‘पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले…

शराब के नशे में दोस्त ने पत्नी के चरित्र पर लगाया लांछन, पति ने घर पहुंचकर लगा ली फांसी

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल शराब के नशे में उसके दोस्त ने उसकी पत्नी के चरित्र पर लांछन लगाया जिससे व्यथित होकर उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने…