दोस्त का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, महिला ने 50 हजार देकर बेटे को छुड़ाया… एक गलती से पकड़ाए आरोपी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पैसों के लालची दो युवकों ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद न सिर्फ अपने दोस्त की पिटाई की बल्कि उसकी मां को फोन कर फिरौती भी मांगी। दहशत में महिला ने 50 हजार रुपए देकर अपने बेटे को छुड़ाया।…
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा, दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा… परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक पहली यात्रा का शंखनाद करने आज केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंच रहे हैं। वे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा…
लोकल फीडबैक और पॉजेटिव गोपनीय रिपोर्ट पर ही मिलेगी टिकट, दुर्ग के 1 मंत्री और 1 विधायक की टिकट खतरे में!
स्क्रीनिंग कमेटी ने 14 विधायकों की रिपोर्ट को माना बेहद खराब, कट सकती है टिकट भिलाई। कांग्रेस में चल रही टिकट की उठापटक अब नतीजे की ओर बढ़ती दिख रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को चली लम्बी कवायद टिकट को लेकर छाए धुंधलके को छांटने में काफी…
9वीं के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, टाई का फंदा बनाकर खिड़की से लटका.. जांच में जुटी पुलिस
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्री मैट्रिक बालक छत्रवास के एक छात्र ने टाई से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्र 9वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्रेपिंजोडी गांव का रहने वाला था। इसकी जानकारी जब हॉस्टल प्रबंधन को हुई तो हॉस्टल अधीक्षक ने…
छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुआ अनोखा संग्रहालय, एंटिक समान की जगह सजे हैं बच्चों के खिलौने
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौसरी में एक ऐसे ही नवाचारी पहल के तहत अनोखे खिलौना संग्रहालय…
सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पणरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख…
जीवनस्तर सुधार कर अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं स्व सहायता समूह की महिलायें
शेर ग्राम की सुआ महिला समूह ने तारजाली निर्माण को आजीविका का साधन बनायारायपुर। यह एक महिला समूह की उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी है। महासमुंद विकासखंड के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की मिसाल कायम कर रही है। बिहान योजना से…
Big News : छत्तीसगढ़ के लिए खड़गे ने बनाई कोर कमेटी, सीएम भूपेश सहित इन नेताओं को मिली जगह… देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग कई कमेटियों का गठन किया है। सोमवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन कमेटियों का गठन कर इनपर चुनाव जीताने की जिम्मेदारी सौंपी है। खड़गे ने कोर कमेटी, इलेक्शन कैंपेन कमेटी, कम्युनिकेशन कमेटी और प्रोटोकाल कमेटी बनाई…
बेखौफ चोर: फिर टूटा सूने घर का ताला, नगदी सहित जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। बालको थाना पुलिस रेलवे अफसर के घर हुई चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाई कि चोरों ने एक और मकान में धावा बोल दिया। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी स्कूटी समेत जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार को…
भाजपा की परिवर्तन यात्रा : 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से आगाज, 14 सितंबर को रायगढ़ में पीएम मोदी की सभा… जानिए इसकी खास बातें
भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा अब प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान…
Gustakhi Maaf: जले पर नमक छिड़क गईं ये खूबसूरत बलाएं
-दीपक रंजन दास भारत में ठगी का इतिहास दो सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। ठग पहले लोगों के साथ घुलमिल जाते और फिर मौका देखकर उनकी हत्या कर उनका सबकुछ लूट लेते। इसके बाद लाशों को जमीन में गड़ा देते और खुद गायब हो जाते। 1790 में इसकी…
कोचिंग संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 6 साल पुराना मामला… जानिए क्यों हुई थी हत्या
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में 6 साल पहले हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिविक सेंटर स्थित शिवा कोचिंग सेंटर संचालिका की उसके ही स्टूडेंट व पेइंग गेस्ट मनीष यादव ने हत्या कर दी थी। पुलिस जांच…
बिलासपुर में पकड़ाया चांदी का तस्कर, मथुरा से लेकर पहुंचा था 63 किलो चांदी… 44 लाख रुपए है कीमत
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने चांदी के तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के पास से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए गए जिनका कुल वजन लगभग 63 किलो हैं। यह सभी पायल व…
केन्द्र ने धान उपार्जन के लिए अनिवार्य किया है बायोमेट्रिक सिस्टम, छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू न करने का किया आग्रह
राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते किसानों को होने वाली परेशानी से कराया अवगतरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते सुदूर एवं दुर्गम अंचलों के किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से धान बेचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए केन्द्र सरकार से बायोमेट्रिक…
छत्तीसगढ़ में गणपति की मूर्तियां तोड़ने पर बवाल, बदमाश ने 15 मूर्तियां की खंडित… लोगों में आक्रोश
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बदमाशों ने भगवान गणेश की मूर्तियों को खंडित कर दिया। मामला जिले के किलेपाल गांव का है जहां गणेश चतुर्थी के लिए गणपति की मूर्तियां बनाई जा रही थी। बदमाशों ने करीब 15 मूर्तियों को तोड़ दिया। सभी मूर्तियों की सूंड को नुकसान पहुंचाया…


